फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: पोल पर काम करते समय बिजली चालू होने से कर्मी की मौत, परिजनों का हंगामा; पावर हाउस घेरा

Sat, 28 Feb 2026 11:30 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के कल्याणपुर क्षेत्र में जगरानी अस्पताल के पास 33 हजार वोल्ट लाइन पर काम करते समय अचानक बिजली चालू होने से संविदा लाइनमैन परशुराम की पोल से गिरकर मौत हो गई। घटना रात 1:30 बजे हुई। मुख्य अभियंता ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिंग रोड स्थित जगरानी हॉस्पिटल के पास शुक्रवार देर रात करीब 1:30 बजे फॉल्ट ठीक करने के दौरान सैरपुर निवासी संविदा लाइनमैन परशुराम रावत (45) की करंट का जोरदार झटका लगा, जिससे वह नीचे सड़क पर गिर गए। सिर में चोट लगने से उनकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। गुडंबा पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया।

विज्ञापन


एई अमितेश कुमार ने बताया कि इंदिरानगर सेक्टर 25 से कल्याणपुर जाने वाली लाइन में कंचनाबिहारी मार्ग पर दो दिन पूर्व फाल्ट आ गया था। जेई सेक्टर 25 धर्मेंद्र व टीजी 2 धीरज कुशल आ अकुशल कर्मियों के साथ आइसोलेटर खोलकर काम करा रहे थे। संविदा कर्मी परशुराम रावत (45) जम्पर जोड़ने के लिए पोल पर चढ़े।

इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से  वह सड़क पर गिर गए। चोट लगने से वह गम्भीर रूप से घायल हो गए। सभी कर्मी उन्हें पास के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। एई ने हवाई करंट लगने की बात कही है।
विज्ञापन




सूचना पर परशुराम के परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि चलती लाइन में उन्हें चढ़ाया गया, जिसकी चपेट में आकर करंट लग गया। नीचे सड़क पर गिरने से उनकी मौत हो गई। आरोप है कि हादसे के बाद भी विभाग का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


एई अमितेश ने बताया कि तत्काल आर्थिक सहायता के रूप में मृतक परिवार को 7.5 लाख रुपये दिए जाते हैं। 1.5 लाख रुपये परिजनों को उपलब्ध करा दिया गया है। जल्द ही शेष रकम भी दे दी जाएगी। मृतक परशुराम रावत के परिवार में पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा हैं। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें