फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : CMS स्कूल के संस्थापक जगदीश गांधी का निधन, लंबे समय से मेदांता में चल रहा था इलाज

Mon, 22 Jan 2024 02:14 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

लखनऊ सीएमएस स्कूल के संस्थापक जगदीश गांधी का रविवार की रात लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। गांधी लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
विज्ञापन
जगदीश गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 एक शहर में सबसे ज्यादा बच्चों वाले स्कूल संचालित करने का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स रखने वाले डॉ. जगदीश गांधी का रविवार रात निधन हो गया। वह सीएमएस स्कूल के संस्थापक रहे हैं। 88 वर्षीय जगदीश गांधी पिछले काफी दिनों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते मेदांता अस्पताल में भर्ती थे।
विज्ञापन


सीएमएस प्रवक्ता ऋषि खन्ना ने बताया कि रविवार करीब एक बजे के करीब उन्होंने अंतिम सांस ली। फिलहाल उनका शव अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखा गया है। उनके परिवार के कई लोग विदेश में हैं। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा। इससे पहले उनका पार्थिव शरीर स्कूल की विभिन्न शाखाओं में दर्शन के लिए रखा जाना है।

 डॉ. गांधी ने अपनी पत्नी डॉ. भारती गाँधी के साथ मिलकर 1 जुलाई 1959 को किराये के मकान में स्टेशन रोड पर विद्यालय की नींव डाली थी। उस समय विद्यालय में पांच बच्चे थे। इस समय लखनऊ शहर में स्थित 21 शाखाओं में 59 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं विद्यालय में पढ़ाई कर रहे है। डॉ. जगदीश गांधी की पहचान विश्व शांति के लिए हर साल अंतरराष्ट्रीय न्यायाधीश सम्मेलन के आयोजन के लिए भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें