फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: शादी का झांसा देकर नर्स का किया यौन शोषण, विरोध पर हत्या की कोशिश की

Thu, 10 Apr 2025 05:35 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

महिला स्टाफ नर्स ने युवक पर यौन शोषण का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज करवाया है। महिला के अनुसार, युवक व उसकी नौकरानी ने उसे जान से मारने की कोशिश की।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी अस्पताल में तैनात महिला स्टाफ नर्स ने पीजीआई रायबरेली रोड निवासी विकास कुमार श्रीवास्तव पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला ने मंगलवार को आरोपी व उसकी नौकरानी पर जान से मारने की कोशिश का भी आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार पति की शराब की लत के चलते उनका तलाक हो चुका है। दोबारा शादी के लिए मेट्रीमोनियल वेबसाइट पर प्रोफाइल बनाई। यहीं विकास से संपर्क हुआ। उसने खुद को तलाकशुदा बताया और शादी का झांसा देकर उनका शोषण करने लगा। बाद में पता चला कि विकास का तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है।

ये भी पढ़े- UP Weather Alert Today: पूरे प्रदेश में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि, सीएम ने दिए जिलाधिकारियों को भ्रमण और सर्वे के निर्देश; गेहूं की फसल को नुकसान
विज्ञापन


ये भी पढ़े-  UP Weather News: यूपी में गरज-चमक के साथ हुई बारिश...गेहूं को नुकसान, आकाशीय बिजली से दो मौतें; सेहत पर भी असर


पीड़िता के मुताबिक 12 मार्च को वह शादी की बात करने उसके घर पहुंचीं तो विकास व उसकी नौकरानी आपत्तिजनक हालत में मिले। दोनों ने मारपीट करते हुए गला दबाकर उनकी हत्या की कोशिश की। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की तो आरोपी ने समझौता कर लिया। 17 मार्च को आरोपी फिर पीड़िता के घर आ धमका और जोर जबरदस्ती करने लगा। विरोध पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।
विज्ञापन


सरकारी अस्पताल में तैनात महिला स्टाफ नर्स ने विकास श्रीवास्तव व उसकी नौकरानी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया कि पहले शादी का वादा किया फिर शोषण किया। विरोध करने पर जान से मारने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें