फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दस दिन से मोहल्ले के घरों और सड़कोें पर भरा गंदा पानी

विज्ञापन
गंदे पानी के बीच से होकर गैस भरने जा रहा युवक और गलियों में भरा पानी
विज्ञापन

विज्ञापन
: निकासी का रास्ता सकरा होने से हालात, न सुन रहे विधायक और न ही पार्षद

माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। बुलाकी अड्डा के पास स्थित सादिक भदेवां मोहल्ले के करीब 250 परिवार दस दिन से गंदे पानी की सड़ाध से परेशान हैं। परिवार के लोग सड़क, गली में
भरे गंदे पानी के बीच से आवागमन करने को बेबस हैं। उनकी समस्या को न ही  क्षेत्रीय विधायक सुन रहे और न ही पार्षद। जबकि पीड़ित परिवारों के घरों के पास ही पार्षद का भी निवास है।
   मोहल्ले के वीरेंद्र रावत और संजय सिंह ने बताया कि जल निकासी की व्यवस्था पहले से थी, मगर उसका रास्ता संकरा होने के कारण घरों से जितना गंदा पानी नालियों में आता, वह निकल नहीं पाता है। निमेंद्र सिंह व नितिन सिंह के मुताबिक बिना बारिश के ही एक-एक फीट तक सड़क व गली में पानी भरा है। इससे घरों में जबरदस्त सीलन हो रही। साथ ही, परिवार की महिलाओं, बच्चों व पुरुषों को इसी गंदे पानी के बीच से ही गुजरना पड़ रहा है। मोनू गुप्ता ने बताया कि बारिश में नाली का पानी घरों में घुस जाता जो 20-20 दिन तक भरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहता है। मोहल्लेे के लोग विधायक व पार्षद से नाले को सही कराते हुए उसे चौड़ा कराने की फरियाद कर चुके, मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पिछले 10 दिन से भरे गंदे पानी के कारण बीमारी फैलने लगी है।

गंदे पानी के बीच से होकर गैस भरने जा रहा युवक और गलियों में भरा पानी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें