फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सरोजनीनगर क्षेत्र में आज आठ घंटे बंद रहेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर क्षेत्र में मंगलवार को 8 घंटे बिजली बंद रहेगी। नादरगंज के विद्युत उपखंड अधिकारी आरसी यादव ने बताया कि स्कूटर इंडिया चौराहा स्थित कानपुर रोड पर पीएनसी कंपनी द्वारा प्रस्तावित रोड चौड़ीकरण एवं एलिवेटेड ओवरब्रिज निर्माण कार्य किया जाना है। इस कार्य के चलते क्षेत्र में विद्युत लाइनों के शिफ्ट एवं आवश्यक तकनीकी कार्य किए जाएंगे।
इस कार्य के कारण गौरी बाजार, देवलोक कॉलोनी, स्कूटर इंडिया चौराहा व जयराजपुरी सहित आसपास के इलाकों की विद्युत आपूर्ति सुबह 9 बजे से शाम 5
बजे तक लगभग 8 घंटे बाधित रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय से पूर्व आवश्यक तैयारियां कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा
सके। उन्होंने यह भी कहा कि कार्य पूर्ण होते ही आपूर्ति को शीघ्र बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें