राजधानी के 132 केवी आवास विकास ट्रांसमिशन उपकेंद्र से शनिवार सुबह आठ से दस बजेे तक और 132 केवी ट्रांसमिशन उपकेंद्र टिकैतरायतालाब की रविवार को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इस दौरान दोनो ट्रांसमिशन उपकेंद्र पर मेंटनेंस कराया जाएगा। आवास विकास ट्रांसमिशन उपकेंद्र से हरिहरपुर, अर्जुनगंज, पूरनपुर 33 केवी उपकेंद्र को बिजली आपूर्ति होती है। मगर, इन तीनों उपकेंद्रों को मोहनलालगंज ट्रांसमिशन उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति होगी।
ट्रांसमिशन इकाई के अधिशासी अभियंता आलोक आनंद ने बताया कि 132 केवी टिकैतरायतालाब ट्रांसमिशन उपकेंद्र की मुख्य लाइन पर 16 नवंबर रविवार को कार्य कराया जाएगा। इससे सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक चार 33 केवी उपकेंद्र यूपीआईएल, मिल रोड वैद्य स्टील, तालकटोरा पावर हाउस एवं मवैया लोको और एक्सईएन ऐशबाग एसके साहू के अनुसार ऐशबाग उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति को बंद किया जाएगा। इससे राजेंद्रनगर, मोतीनगर, बसीरतगंज, खुर्शेदबाग, दुर्विजयगंज, निवाजखेड़ा, ऐशबाग, खजुहा, रामनगर, ओल्ड लेबर कॉलोनी, बाजारखाला, हैदरगंज, मोतीझील कॉलोनी, बुलाकी अड्डा, पांडेय तालाब, मिल रोड, तालकटोरा औद्योगिक एरिया, करेहटा सहित आसपास के करीब 40 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं की दो लाख की आबादी प्रभावित होगी।