फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिजली चोरी दस्ते का निशातगंज में छापा, पूरे मोहल्ले की टूटी नींद

विज्ञापन
मोहल्ले की की सड़क पर सवेरे सवेरे बिजली चोरी की जांच करते हुए टीम
विज्ञापन

विज्ञापन
निशातगंज की पहली गली में सबेरे-सबेरे बिजली चोरी की जांच का मामला, एक पर पुलिस केस

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। राजधानी में पुलिस प्रवर्तन दल सप्लाई कोड के नियम को दरकिनार कर बिजली चोरी के लिए सबेरे-सबेरे छापे डाल रहा है। इस क्रम में शनिवार को बिजली चोरी को लेकर निशातगंज की पहली गली में पुलिस प्रवर्तन दल के छापे पड़े तो पूरे मोहल्ले की नींद टूट गई। हालांकि, पुलिस टीम महज एक ही बिजली चोरी को पकड़ सकी। उधर, मोहल्ले के लोगों ने बताया कि जिस जगह पर छापे डाले गए, वहां पर सांठगांठ से कटियाबाजी होती। मगर, जब पुलिस प्रवर्तन टीम के छापे पड़े तो उससे पहले लोगों ने कटिया को उतार लिया।
विज्ञापन


इलाकाई जूनियर इंजीनियर दिवाकर ने बताया कि पुलिस प्रवर्तन टीम ने जांच के दौरान पहली गली के बाल्दा निवासी मुश्ताक अली के घर में लगे मीटर में छेड़छाड़ करके बिजली चोरी करते हुए पाया गया। दो किलोवाट के कनेक्शन को काट कर पुराने मीटर का हटाकर सील कर दिया, और नया मीटर लगा दियागिया है। हालांकि, मुश्ताद अली के घर की बिजली काट दी, मगर उसी घर में उनके भाई के नाम से बिजली कनेक्शन है। पुलिस टीम ने मुश्ताक अली के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें