फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हाइटेंशन लाइन की चिंगारी से बिजली विभाग के स्टोर में लगी आग हाइटेंशन लाइन की चिंगारी से बिजली विभाग के स्टोर में लगी आग

विज्ञापन
आग बुझाते हुए दमकल कर्मी
विज्ञापन

विज्ञापन

देवा रोड स्थित सेंट्रल स्टोर का मामला, स्क्रेप उपकरण जले, कोई बड़ा नुकसान नहीं


माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। चिनहट शिवपुरी उपकेंद्र के पास स्थित बिजली विभाग के सेंट्रल स्टोर में मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गई। हालांकि , इस आग से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, मगर स्क्रेप उपकरण जल गए। उधर, दमकल को स्टोर की आग को पूरी तरह से बुझाने के लिए तीन घंटे से ज्यादा का समय लगा।

देवा रोड स्थित इस स्टोर में आग लगने की घटना ऊपर से गुजरी ओवर हेड 33 हजार वोल्ट की लाइन से चिंगारी निकलने के कारण हुई थी। दरअसल, पास में ही 220 केवी चिनहट ट्रांसमिशन उपकेंद्र से सेक्टर 14 ओल्ड उपकेंद्र इंदिरानगर के लिए 33 हजार वोल्ट की बिजली सप्लाई होती है। दोपहर 12:45 बजे अचानक स्टोर में आग दहकने लगी तो पड़ोस के उपकेंद्र पर तैनात कर्मियों ने इसकी सूचना वहां के सुरक्षा कर्मचारी को दी। दोपहर करीब 1:20 बजे दमकल की गाड़ियों ने आग को बुझाने का काम शुरू किया। फायर कर्मियों को इस आग को बुझाने में चार गाड़ी पानी खर्च करना पड़ा। स्टोर के अधिशासी अभियंता जयसिंह ने बताया कि इस आग से विभाग को कोई नुकसान नहीं हुआ है। कुछ पुराने कबाड़ हो चुके मीटर रखे थे वह जल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपभोक्ताओं की बत्ती गुल

स्टोर की लगी आग के कारण सुरक्षा की दृष्टि के चलते आसपास के उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति को बंद कर दिया गया था। इससे जब तक आग को बुझाने का दौर चला तब तक उपभोक्ताओं की बत्ती गुल रही। खासकर इंदिरानगर एवं देवा रोड के आसपास कुछ जगहों के लोगों को परेशानी हुई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें