उपकेंद्रों पर जेई एवं एसडीओ भी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के किए मुस्तैद
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। दिवाली पर्व पर निर्बाध बिजली आपूर्ति करने के लिए अमौसी, लखनऊ मध्य, जानकीपुरम, गोमतीनगर जोन के मुख्य अभियंताओं ने जो पुख्ता इंतजाम किए थे, वह पर अमल हो गया है। सभी जोन के कंट्रोल रूम 18 अक्टूबर से चालू हो गए, जो 23 अक्टूबर तक चालू रहेंगे। इनमें दिवाली से भैया दूज के दौरान आपके घर एवं मोहल्ले की बिजली गुल हो जाए तो समस्याएं दर्ज करा सकते हैं। शिकायत दर्ज होते ही उसका त्वरित गति से निराकरण शुरू हो गया है। इन कंट्रोल रूम में टीमों को तैनात किया गया जो उपभोक्ताओं की सुनवाई कर रहीं हैं। साथ ही, शहर से गांव तक के उपकेंद्र पर जेई एवं एसडीओ भी मुस्तैद हैं। उधर, अधीक्षण अभियंता एवं मुख्य अभियंता बड़ी दिवाली के दिन सोमवार शाम से देर रात तक बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए भ्रमण करेंगे।
कहां के उपभोक्ता किस कंट्रोल रूम में करें कॉल
मोबाइल नंबर 8004944663
लखनऊ मध्य जोन के उपभोक्ता अपने-अपने खंड राजभवन, हुसैनगंज, अमीनाबाद, रेजीडेंसी, चौक, ठाकुरगंज, ऐशबाग, राजाजीपुरम, अपट्रान के एक्सईएन को कॉल कर सकते हैं।
मोबाइल नंबर नंबर 9415901287
जानकीपुरम जोन के बीकेटी, जानकीपुरम, डालीगंज, विश्वविद्यालय, महानगर एवं गोमतीनगर जोन के मुंशी पुलिया, इंदिरानगर, चिनहट, गोमतीनगर खंडीय इलाकों के उपभोक्ता शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
मोबाइल नंबर 9450099905
अमौसी के मोहनलालगंज, गोसाईगंज, निगोहा, नगराम, उतरेठिया, वृंदावन, बंगलाबाजार, शारदानगर, बंथरा, सरोजनीनगर, हरौनी, मोहान रोड, कानपुर रोड, पारा, एफसीआई क्षेत्र, काकोरी मोड़, काकोरी, मलिहाबाद, माल कस्बे एवं गांव के उपभोक्ता समस्या दर्ज करा सकते।