फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 45 लाख वाले ट्रांसफार्मर के लापरवाह बचे, निर्दोष को सजा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

विश्वविद्यालय के भीखमपुर उपकेंद्र पर पांच एमवीए ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से गोमतीनगर के एल्डिको में ट्रिपिंग का मामला


माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। प्रदेश भर में 250 और 400 केवीए ट्रांसफार्मर के क्षतिग्रस्त होने पर जेई, एसडीओ, एक्सईएन का निलंबन करने वाला पॉवर कॉरपोरेशन प्रबंधन लखनऊ के विश्वविद्यालय खंडस्थित भीखमपुर उपकेंद्र पर 6 अक्तूबर को 5 एमवीए पॉवर ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने पर कार्रवाई से पीछे हट गया। इस ट्रांसफार्मर के क्षतिग्रस्त होने से गोमतीनगर खंड के एल्डिको सहित आसपास एरिया में पांच दिन तक ट्रिपिंग होने पर वहां के एसडीओ एवं एक्सईएन को निर्दोष होते हुए भी लखनऊ से हटा दिया गया। जबकि भीखमपुर उपकेंद्र के लापरवाहों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। कार्रवाई के इस पैमाने से बिजली महकमे के इंजीनियर अचंभे में हैं।

दरअसल, एल्डिको सहित आसपास का एरिया तो गोमतीनगर खंड के अधीन है, मगर बिजली आपूर्ति विश्वविद्यालय खंड के भीखमपुर उपकेंद्र से होती है। यहीं नहीं, अनुमानित 45 लाख रुपये कीमत वाले ट्रांसफार्मर के क्षतिग्रस्त होने की घटना को ही छिपा लिया। यह घटना चंद उच्च स्तर के अफसरों के बीच रहकर दब गई।
विज्ञापन


बे-मौसम तीन ट्रांसफार्मर जले

पिछले दिनों प्रमोद सिंह राजन सहित तीन पार्षदों ने बे-मौसम पन्ना लाल रोड, निरालानगर सहित तीन जगहों पर 20 दिन पहले ट्रांसफार्मर जलने की शिकायत लेकर विश्वविद्यालय खंड के एक्सईएन के पास गए थे जिसने उनसे बात करना भी भी मुनासिब नहीं समझा। सत्तारूढ़ दल के पार्षदों ने पार्टी स्तर पर प्रकरण की शिकायत की है। इस मामले में भी लापरवाहों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


वर्जन

भीखमपुर उपकेंद्र पर पिछले दिनों जो पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुआ, वह पुराना हो चुका था। उसके क्षतिग्रस्त होने के कारणों की जांच परीक्षण खंड द्वारा की गई है।

दिवाकर, जेई भीखमपुर उपकेंद्र

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें