इंदिराभवन उपकेंद्र का रविवार को परीक्षण होगा। इस परीक्षण के कारण हजरतगंज सहित आसपास के इलाके में बिजली संकट उत्पन्न होगा। राजभवन एक्सईएन धमेंद्र सक्सेना के मुताबिक सुधार कार्य के दौरान 11 केवी फीडर की टेस्टिंग और ब्रेकर की मरम्मत होगी। इससे सुबह 11 से शाम 4 बजे तक बिजली बंद रहेगी, जिससे नवल किशोर रोड ,जॉपलिग रोड , लॉरेंस कॉलोनी अशोक मार्ग, दूरदर्शन, आईडिया बिल्डिंग पर असर पड़ेगा। इसी प्रकार नादान महल रोड उपकेंद्र के तहत नक्खास में राजा क्लॉथ हाउस के पास रखें 400 केवीए ट्रांसफार्मर पर मीटरिंग एवं अनुरक्षण होगा, जिससे उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक बाधित रहेगी। इसी उपकेंद्र के ही नक्खास पार्क के पास कार्य होगा जिससे दोपहर 12 से 2 बजे तक बिजली बंद की जाएगी।