फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दर-दर भटक रहे लोगों की खोजबीन करके मीटर स्मार्ट से चालू करने लगे बिजली कनेक्शन

विज्ञापन
शशि त्रिपाठी के आवास पर मीटर लगाते हुए कर्मचारी
विज्ञापन

विज्ञापन
कंपनी के सोते हुए कर्मियों को खबर ने जगाया, डॉट-डपट और फटकार के बीच लगाने लगे स्मार्ट मीटर

माई सिटी रिपोर्टर


इंटेली स्मार्ट कंपनी के जो जिम्मेदार जेई, एसडीओ, एक्सईएन के नए बिजली कनेक्शन पर मीटर लगाने की बात सुनते ही भड़क उठते थे, वह सार्वजनिक अवकाश रविवार को दर-दर भटकने वाले आवेदकों की खोजबीन करने लगे। कंपनी के कर्मियों ने रविवार से आवेदकों के घरों में स्मार्ट मीटर लगाकर नए कनेक्शन को चालू करना शुरु कर दिया।
अमर उजाला ने रविवार को नही मिल रहा बिजली कनेक्शन, शुभ मुहूर्त में गृह प्रवेश अटका शीर्षक से खबर को छापकर इंटेली स्मार्ट कंपनी के जिम्मेदारों की लापरवाही की पोल खोली थी। सबेरे-सबेरे पॉवर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने खबर को पढ़ते ही मध्यांचल निगम, राजधानी एवं कंपनी के जिम्मेदारों से बातचीत का सिलसिला डॉट-डपट और फटकार के बीच शुरु किया। इस फटकार के बाद कंपनी के जिम्मेदार एवं कर्मचारी लाइन पर आ गए। रविवार को उन सभी जगहों पर मीटर लगाकर कनेक्शन दे दिए जो खबर में छपे थे। अध्यक्ष की नाराजगी के बाद कंपनी के लोगों ने जेई, एसडीओ व एक्सईएन से चिरौरी कर सोमवार को मीटर लगवाने में सहयोग की दरकार करते नजर आए।
विज्ञापन


1850 बिजली कनेक्शन चालू करके रिपोर्ट करें - अध्यक्ष

अध्यक्ष ने एक मैसेज मुख्य अभियंताओं को भेजा, जो एक्सईएन तक ट्रांसफर किया गया। इसमें अध्यक्ष ने अल्टीमेटम दिया कि जितने भी 1850 कनेक्शन लंबित उनको सोमवार पांच बजे तक स्मार्ट मीटर लगाकर चालू करके रिपोर्ट करें। इनमें उन आवेदनों को भी शामिल किए जाए जिनकी जेई ने कनेक्शन स्थल की रिपोर्ट भी लगाई हो। इस आदेश पर जिसने अमल नहीं किया, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।

बिजली कनेक्शन होने के लिए अमर उजाला को धन्यवाद

दवा कंपनी के प्रतिनिधि शिव सिंह ने रविवार को दो पोल लगाकर अस्थाई बिजली कनेक्शन होने के लिए अमर उजाला को धन्यवाद दिया। शिव सिंह ने बताया भूखंड की एक माह से नींव खुदी पड़ी थी। कनेक्शन के लिए 37 हजार रुपये जमा किए थे। एक माह के भीतर तीन बाद एक्सईएन, एसडीओ से मुलाकात कर कनेक्शन कराने का अनुरोध किया था मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। अब अष्टमी को ही पूजन के साथ निर्माण कार्य शुरु होगा।
विज्ञापन



आपके घर-दुकान में उजाला न हो तो बताएं
नए बिजली कनेक्शन का शुल्क जमा कर दिया, मगर कंपनी के लोग स्मार्ट मीटर लगाकर उसे चालू नहीं कर रहे हैं। अध्यक्ष ने सोमवार शाम तक सभी को बिजली कनेक्शन देने के आदेश दिए हैं। इस आदेश पर आपके घर-दुकान में उजाला न हो तो 7617566164 मोबाइल नंबर पर विवरण भेजें।

शशि त्रिपाठी के आवास पर मीटर लगाते हुए कर्मचारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें