फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नगर निगम के लापरवाह ठेकेदार ने गुल कर दी 500 घरों की बिजली

विज्ञापन
खोदाई के दौरान सेक्टर एच में कटा केबल, खुदा नाला
विज्ञापन

विज्ञापन

राजधानी में शारदीय नवरात्र के पहले दिन ही नगर निगम के बे-अंदाज ठेकेदार की मनमानी के चलते अलीगंज कॉलोनी के करीब 500 घरों की उस समय बत्ती गुल हो गई जब मां भगवती के पूजन और भजन चल रहे थे।
नगर निगम के ठेकेदार ने पुरनिया उपकेंद्र के उपखंड अधिकारी और जूनियर इंजीनियर को सूचना दिए बिना ही नाले का निर्माण करने के लिए सोमवार दोपहर करीब 12 बजे खोदाई शुरू कर दी। इस खोदाई के दौरान 11 000 वोल्ट के करंट की भूमिगत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके कारण कॉलोनी के सेक्टर एच का बड़ा हिस्सा बिजली संकट की चपेट में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेकेदार पर हो रहा पुलिस केस

जूनियर इंजीनियर पंकज ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी नगर निगम के ठेकेदार के द्वारा सूचना दिए बिना ही खोदाई करने के दौरान कटे केबल को लेकर अलीगंज थाने में पुलिस केस दर्ज कराया जा रहा है। ठेकेदार को इस केबल के क्षतिग्रस्त किए जाने की क्षतिपूर्ति का भी भुगतान करना पड़ेगा।

खोदाई के दौरान सेक्टर एच में कटा केबल, खुदा नाला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें