सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम (एमएसएमई) को बढ़ावा देने के लिए अमर उजाला एमएसएमई फॉर भारत मंथन का आयोजन किया जा रहा है। मंथन में भविष्य के एमएसएमई के साथ मौजूदा दौर में पेश आने वाली चुनौतियों पर भी चर्चा हो रही है। इंडस्ट्री के विशेषज्ञ व अफसर इन चुनौतियों से निपटने पर चर्चा कर रहे हैं। आगे देखें, सभी अपडेट्स:
सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम (एमएसएमई) को बढ़ावा देने के लिए अमर उजाला एमएसएमई फॉर भारत मंथन के मंच से छोटे सपनों को बड़ी उड़ान मिलेगी। राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित आईआईए भवन में इस मंच से दिग्गज उद्योगपति छोटे उद्यमों को बड़ा रास्ता दिखाएंगे।
विज्ञापन
मंथन में भविष्य के एमएसएमई के साथ मौजूदा दौर में पेश आने वाली चुनौतियों पर भी चर्चा होगी। इंडस्ट्री के विशेषज्ञ व अफसर इन चुनौतियों से निपटने के रास्ते भी बताएंगे। विभिन्न सत्रों के जरिये सरकारी नीतियों व उनके लाभों पर भी चर्चा होगी।