फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 21,109 स्मार्ट मीटर में से दर्ज हुई 67 के तेज चलने की शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
47 लगे चेक मीटर, बिजली जलने पर एक समान मिली खपत की यूनिट

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। राजधानी में इंदिरानगर, मुंशीपुलिया, गोमतीनगर, चिनहट खंड के 21,109 उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। इनमें से महज 67 उपभोक्ताओं ने उसके तेज चलने की शिकायतें दर्ज कराई हैं।
विज्ञापन


गोमतीनगर जोन के मुख्य अभियंता सुशील गर्ग ने बताया कि उपभोक्ताओं की 67 शिकायतों पर 47 जगहों पर चेक मीटर लगाए गए। इन चेक मीटर एवं मूल मीटर की जांच में एक भी यूनिट का डिफरेंस नहीं पाया गया है। बिजली उपभोग की जो रीडिंग मूल मीटर में, वहीं चेक मीटर में आई है। ऐसे शिकायत करने वाले अनिल कुमार शर्मा, सीमा, दिलीप कुमार, आरती शर्मा, राजेश कुमार आदि हैं। उधर, लखनऊ सेंट्रल जोन के मुख्य अभियंता रवि अग्रवाल ने बताया कि फैजुला निवासी बी लेन जवाहर भवन, हरबंश लाल कैसरबाग, निशा शाह जगत नरायन रोड के परिसरों में भी चेक मीटर लगाए गए थे। इनकी रिपोर्ट मूल मीटर की रीडिंग के समान ही पाई गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें