फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 89.90 करोड़ से होंगे नए कार्य, 57 जगहों पर लगेंगे नए ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ सेंट्रल जोन के बिजनेस प्लान 2025-26 के प्रस्ताव की मंजूरी का मामला

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। राजधानी के अर्जुनगंज से लेकर ठाकुरगंज और राजाजीपुरम से डालीबाग तक 89.90 करोड़ रुपये के नए कार्य होंगे। इनमें 57 जगहों पर नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इन सुधार कार्य के प्रस्ताव को पॉवर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने निदेशक मंडल के अनुमोदन के बाद खुद भी मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


लखनऊ सेंट्रल जोन के मुख्य अभियंता रवि कुमार अग्रवाल ने बताया कि बिजनेस प्लान 2025-26 के तहत यह नए काम होंगे। इन काम में सबसे महत्वपूर्ण राजभवन, हुसैनगंज, अमीनाबाद, रेजीडेंसी, ठाकुगंज, चौक, ऐशबाग, अपट्रान एवं राजाजीपुरम खंडीय इलाकों में 250 केवीए, 400 केवीए क्षमता के 57 जगहों पर नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे। यह कार्य आने वाली अगली गर्मी तक पूरा होगा, जिसकी प्रक्रिया भी जल्दी ही शुरु होगी। इससे जो पुराने ट्रांसफार्मर ओवर लोड हो चुके अंडरलोड होंगे जिससे बिजली आपूर्ति में कम से कम व्यवधान आएगा। डालीबाग एवं जवाहर भवन उपकेंद्र पर 10-10 एमवीए क्षमता के दो पॉवर ट्रांसफार्मर लगेंगे। इन सुधार कार्य में सबसे महत्वपूर्ण काम रिंग मेन्स यूनिट को लगाने का होगा। यह 43 रिंग मेन्स यूनिट 11 हजार वोल्ट के फीडर पर लगेंगे। इससे एक 11 हजार वोल्ट के फीडर में फॉल्ट आने से दूसरे फीडर से बिजली को चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें