फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आप पर बिजली बिल बाकी तो जमा कर दें, नहीं घर पहुंचेगी नोटिस

विज्ञापन
एजेंसी और संविदा कर्मी मीटर की जांच करके बिल बनाकर नोटिस के रूप में देते हुए
विज्ञापन

विज्ञापन

न्यू उतरेठिया, आशियाना, एफसीआई, शकुंतला विश्वविद्यालय उपकेंद्र इलाकों में चला अभियान


माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। आपने अब तक मई ,जून और जुलाई में उपभोग की गई बिजली का बिल नहीं चुकाया तो तत्काल भर दें। नहीं, तो आपके घर पर नोटिस पहुंचेगी और उसके तीन दिन बाद कनेक्शन काट करके मीटर और केबल को उतार लिया जाएगा। राजधानी में पिछले दो दिनों से यह अभियान चल रहा है। शुक्रवार को न्यू उतरेठिया, आशियाना, एफसीआई, शकुंतला विश्वविद्यालय उपकेंद्र इलाकों 300 से ज्यादा बकायेदारों के घरों पर बिजली कर्मियों ने दस्तक देकर नोटिस रिसीव कराई और कनेक्शन काटने का अल्टीमेटम दिया।

अमौसी जोन के मुख्य अभियंता रजत जुनेजा ने बताया कि ऐसे बकायेदारों पर 10 से 50 हजार रुपये तक की देनदारी है। यह बकायेदार बिजली तो जला रहे मगर, बिल जमा करने के नाम पर हर माह आंशिक भुगतान करके बच रहे थे। मगर, बीते बुधवार से नोटिस दी जा रही है। इस नोटिस में जमा करने वाली रकम और अंतिम तारीख। इस तारीख तक बिल जमा न होने पर कनेक्शन काट दिया जाएगा।
विज्ञापन


80 बकायेदारों को 15 लाख की नोटिस

दुबग्गा खंड के एक्सईएन विशाल वर्मा ने बताया कि दो दिन के भीतर एफसीआई, शकुंतला विश्वविद्यालय उपकेंद्र इलाकों के 80 बकायेदारों को नोटिस दी गई है। ऐसे बकायेंदारों पर 15 लाख रुपये की देनदारी है। पांच दिन के भीतर यह बकायेदार बिल जमा कर देंगे या फिर उनके कनेक्शन कट जाएगे।
विज्ञापन


रीडिंग का बना रहे बिल

इस मुहिम के दौरान उपभोक्ताओं के मीटर की रीडिंग को भी दर्ज करने का कार्य किया जा रहा है। जिन उपभोक्ताओं के अब तक रीडिंग के बिल नहीं बन रहे थे, उनकी रीडिंग यूनिट को फीड कर बिल बनाकर दिया जा रहा है। कानपुर रोड खंड के एक्सईएन नीरज कुमार ने बताया कि रीडिंग की मुहिम में एजेंसी के साथ उपकेंद्र कर्मी भी तैनात किए गए हैं।

एजेंसी और संविदा कर्मी मीटर की जांच करके बिल बनाकर नोटिस के रूप में देते हुए

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें