फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मोहनीपुरवा में बिजली चोरों के घर छापा

विज्ञापन
मोहनीपुरवा मैं बिजली चोरी की जांच करते टीम और एफसीआई उपकेंद्र इलाके में मीटर जांचते हुए कर्मचार
विज्ञापन

विज्ञापन

चेकिंग टीम और मोहल्लों के लोगों के बीच नोक झोक

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। हुसैनाबाद के मोहनीपुरवा में सोमवार चेकिंग टीम ने बिजली चोरों के घरों पर छापे की कार्रवाई की। इस कार्रवाई के दौरान लोग घरों से निकल आए और कर्मियों से अभद्रता के साथ ही नोक झोक करने लगे। लेकिन, साथ में पुलिस होने के कारण लोग पीछे हट गए। इस दौरान हुई जांच में 14 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई है।
अधीक्षण अभियंता रमेश चंद्र पांडे ने बताया कि सुबह करीब 5:15 बजे घंटाघर उपकेंद्र के जूनियर इंजीनियर अशोक कुमार की अगवाई में मोहनीपुरवा के मेहताबाग और गेंद खेतखाना पानी टँकी के पास करीब 10 बजे तक जांच चली। इस जांच में 14 घरों में सीधे कटिया से एसी और कूलर चलाया जा रहा था ऐसे सभी उपभोक्ताओं के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाकी बिल पर कटी बिजली

आमौसी जोन के तहत एफसीआई उपकेंद्र इलाके में सोमवार को सुबह 11 से बिल न जमा करने वाले उपभोक्ताओं की बिजली को काटा गया। इसके लिए करीब छह टीमों ने मोहल्ले- मोहल्ले उपभोक्ताओं के घरों पर दस्तक देकर बिल वसूला और जिन लोगों ने बिल नहीं चुकाया उनका कनेक्शन काट दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें