फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अमीनाबाद में 12 घंटे से बत्ती गुल, अंधेरे में बैठे व्यापारी

विज्ञापन
काम्प्लेक्स की दुकानों में पसरा सन्नाटा
विज्ञापन

विज्ञापन

अमीनाबाद के झंडेवाला पार्क के सामने का मामला

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। 24 घंटे से हो रही बारिश के चलते राजधानी की बिजली व्यवस्था तमाम इलाकों में पटरी से उतर गई है। इसके कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, इलाके के जिम्मेदार भी बिजली आपूर्ति को बहाल करने में जुटे हैं मगर, संसाधनों के अभाव में यह समस्या बढ़ गई है। कुछ ऐसा ही मामला सोमवार को अमीनाबाद की झंडेवाला पार्क के सामने का है। यहां के व्यापारियों की पिछले 12 घंटे से बिजली गुल है। बिजली के अभाव में यह व्यापारी अंधेरे में बैठे हैं इनके इनवर्टर तक बंद हो चुके। व्यापारियों ने बताया बीती रात रविवार को करीब 1:30 बजे ल टी लाइन के सिस्टम में फाल्ट आने के कारण सौ से ज्यादा व्यापारियों और आसपास के घरों की बिजली बंद हो गई । व्यापारियों और उपभोक्ताओं ने सुबह ही उपकेंद्र पर इसकी सूचना दर्ज कर दी लेकिन कर्मचारियों ने यह सूचना अधिशासी अभियंता तक को नहीं दी जब उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत अधिशासी अभियंता से की तो उनको बिजली बंद होने का पता चला। अधिशासी अभियंता सुशील कुमार ने बताया फॉल्ट लोकेटर मशीन आ रही है। दो घंटे के भीतर व्यापारियों की बिजली चालू कर दी जाएगी
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता को लाइनमैन ने किया गुमराह
इलाके के लाइनमैन ने अधिशासी अभियंता को बताया छह उपभोक्ताओं की बिजली बंद है। उसने झूठ बोलकर अपने ही अधिशासी अभियंता को गुमराह किया। जबकि बिजली 100 से ज्यादा दुकानों की बंद थी अधिशासी अभियंता ने उसको फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें