आईटीआई, महानगर, न्यू कैम्पस, अंबेडकर यूनिवर्सिटी, उतरेठिया, निरालानगर उपकेंद्र की बिजली व्यवस्था ध्वस्त
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। राजधानी के पांच उपकेंद्रों के 60 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं की उपभोक्ताओं की रोजाना बिजली गुल हो रही है। इससे जनजीवन पर व्यापक असर पड़ा, मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। यह बिजली जब रात को गुल होती तो नींद उड़ जाती और शाम कोई गई तो पानी आपूर्ति ठप होती।
पिछले एक माह से आईटीआई, महानगर, न्यू कैम्पस, अंबेडकर यूनिवर्सिटी, उतरेठिया उपकेंद्र इलाके के उपभोक्ता 1912 पर शिकायत करके थक गए, लेकिन बिजली आपूर्ति में कोई सुधार नहीं हुआ है। इन उपकेंद्रों से सुबह होते ही बिजली गुल होने का सिलसिला शुरु होता, जो आधी रात तक चलता रहता है। कभी 33 केवी लाइन में फॉल्ट, तो कभी एबीसी में आग लगने और अन्य खामी के कारण बिजली बंद हो जाती है। एक माह से यह सिलसिला चल रहा, मगर किसी उच्च अफसर ने ऐसे उपकेंद्रों पर जाकर बिजली गुल होने के कारणों का पता तक नहीं लगाया।
उपकेंद्र यहां के उपभोक्ता
आईटीआई - अलीगंज, महानगर, कुर्सी रोड, पांडेयटोला
महानगर - सचिवालय कॉलोनी, निशातगंज, महानगर
न्यू कैम्पस - आईआईएम रोड, सीतापुर रोड, छठा मील
उतरेठिया - हरिकंशगढ़ी, निलमथा, उतरेठिया, तेलीबाग
अंबेडकर यूनिवर्सिटी - पीजीआई के आसपास के नए इलाके
निरालानगर निरालानगर कालोनी, फैजाबाद रोड