फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फहद की जान लेने के बाद गेट में लग गई जाली

विज्ञापन
जाली लगा हुआ गेट जिसमें पहले जाली बिल्कुल नहीं थी
विज्ञापन

विज्ञापन

विधानसभा मार्ग उपकेंद्र के शंकरपुरी कॉलोनी का मामला

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। विधानसभा मार्ग उपकेंद्र के शंकरपुरी कॉलोनी में बीते रविवार को ट्रांसफार्मर पेटी यार्ड के जिस खुले गेट ने सात साल के फहद की जान ले ली थी, सोमवार को सुबह उसमें जाली लग गई है। फहद गेट में जाली न होने के कारण गेंद को उठाने पहुंच गया और पेटी के करंट की चपेट में आकर जान गवा बैठा था।
हुसैनगंज खंड के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार भारती ने बताया कि सोमवार सुबह ही कारीगर को भेज कर गेट में जाली लगवा कर उसे सही कराया। अब ट्रांसफार्मर पेटी के यार्ड में कोई भी प्रवेश नहीं कर सकेगा। इसके अलावा शंकरपुरी कॉलोनी में जहां-जहां
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने करंट उतरने की शिकायत की थी उसको भी दुरुस्त किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब उपभोक्ता जहां भी इस तरह की शिकायत करेंगे प्राथमिकता पर उनकी समस्याओं का निस्तारण होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें