अहिबरनपुर उपकेंद्र इलाके के खदरा से डालीगंज तक बड़े पैमाने पर बिजली चोरी
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। अहिबरनपुर उपकेंद्र इलाके के खदरा से डालीगंज तक बंधे किनारे बसी बस्ती में 500 से ज्यादा लोग इलाकाई संविदा कर्मियों की मिलीभगत से बिजली चोरी कर रहे हैं। इनमें वह बकायेदार भी शामिल जिनकी एक-एक लाख और 50-50 हजार रुपये के बाकी बिजली पर कनेक्शन को काट करके मीटर का उतार लिया गया है। मगर, संविदा कर्मियों ने गुपचुप तरीके से ऐसे बकायेंदारों के घरों में बिजली को चालू कर दिया है। मगर, पुलिस प्रवर्तन दल उसी इलाके में महज दो बिजली चोरी पकड़ कर वाहवाही लूट रहा है।
मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की ओर से बुधवार को जानकारी दी गई कि पुलिस प्रवर्तन दल ने अहिबरनपुर उपकेंद्र के तहत बादशाह जी बाग पुरानी बांसमंडी खदरा निवासी मो. अजीज पक्कापुल इरादतनगर खदरा निवासी जीशान सीधे कटियाबाजी करते हुए पांच-पांच किलोवाट लोड की बिजली चोरी करते हुए पकड़ा है। पुलिस प्रवर्तन दल ने जिन जगहों पर यह बिजली चोरी पकड़ी, उसके आसपास स्थायी रूप से लोग सड़क पर सीधे कटियाबाजी करके बिजली चोरी कर रहे हैं। पुलिस प्रवर्तन दल का दो लोगों को पकड़ा तमाम सवाल खड़े कर रहा है।