फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) का लखनऊ चैप्टर हुआ लॉन्च

Mon, 23 Jun 2025 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
गोल्फ सिटी स्थित होटल में आयोजित समारोह में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा
विज्ञापन
लखनऊ। जैन समाज की प्रतिष्ठित संस्था जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) का लखनऊ चैप्टर रविवार को लॉन्च हुआ। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा और मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने नवगठित इकाई के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन


पीके जैन को अध्यक्ष और अभिषेक जैन को महासचिव नियुक्त किया गया। गोल्फ सिटी स्थित होटल में आयोजित समारोह की शुरुआत एमएलसी डॉ. महेंद्र सिंह ने दीप प्रज्वलन कर की। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि सेवा भाव में जैन समाज अग्रणी रहा है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जीतो जॉब्स के माध्यम से रोजगार सृजन की सराहना की और सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष विजय भंडारी और उपाध्यक्ष कमलेश सोजातिया ने बताया कि संगठन 32 देशों में कार्यरत है और लखनऊ देश का 77वां चैप्टर बना है। जीतो एपेक्स के डायरेक्टर व नॉर्थ जोन के चेयरमैन रमन जैन, लखनऊ चैप्टर के चेयरमैन पीके जैन ने आश्वासन दिया कि लखनऊ में जल्द ही एक छात्रावास का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, एमएलसी मुकेश सिंह, पवन सिंह, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, सीएम के विशेष कार्याधिकारी श्रवण सिंह बघेल, अर्पित जैन, राजीव जैन, नितिन जैन, अंकित जैन, सौरभ जैन, राहुल जैन, ऋषभ जैन, समक्ष जैन मौजूद रहे।

अन्य प्रमुख नियुक्तियां

संजीव जैन और गुंजन जैन (उपाध्यक्ष), विमल जैन (कोषाध्यक्ष), गौरव जैन (संयुक्त मंत्री)। महिला प्रकोष्ठ में अमिता जैन अध्यक्ष और मनीषा जैन महासचिव बनीं। सलाहकार के रूप में कैलाश चंद्र कागजी, हंसराज जैन, अरविंद कुमार जैन और धीरज कुमार जैन को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें