कराचीखाना शाखा के पीड़ितों में मीना यादव को 50 लाख रुपये, मंजू भट्टाचार्य, शकुंतला देवी, निर्मला तहिलियानी, सुशीला देवी, राजा बेटी गुप्ता, अमिता गुप्ता व पंकज गुप्ता को 25-25 लाख, वैभव महेश्वरी को 20 लाख, सीता गुप्ता को 17.50 लाख और महेंद्र सविता को दो लाख रुपये मुआवजा दिया।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ओर से कानपुर की कराचीखाना शाखा के लॉकर कांड के 11 पीड़ितों को सोमवार को दो करोड़ 64 लाख 50 हजार रुपये का मुआवजा दिया गया। गत 20 अप्रैल को हुए निर्णय के क्रम में मुंबई स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के केंद्रीय कार्यालय से कार्यपालक निदेशक राजीव पुरी सोमवार को हजरतगंज स्थित कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने राज्य सरकार के अधिकारियों से मुलाकात कर विचार-विमर्श किया। इसके बाद कराचीखाना शाखा के पीड़ितों में मीना यादव को 50 लाख रुपये, मंजू भट्टाचार्य, शकुंतला देवी, निर्मला तहिलियानी, सुशीला देवी, राजा बेटी गुप्ता, अमिता गुप्ता व पंकज गुप्ता को 25-25 लाख, वैभव महेश्वरी को 20 लाख, सीता गुप्ता को 17.50 लाख और महेंद्र सविता को दो लाख रुपये मुआवजा दिया।