फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: CCTV फुटेज से सामने आया श्रद्धा का एक और झूठ, देर रात घर से निकल सुबह लौटती थीं बहनें

Sat, 24 Oct 2026 07:12 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Shraddha Dubey video: श्रद्धा ने वीडियो में कहा था कि रश्मि और शिवा की कभी मुलाकात नहीं हुई थी। घटना वाले दिन रश्मि उससे मिलने आई थी। तब शिवा भी फ्लैट पर मौजूद था। इसी दौरान शिवा ने छलांग लगा दी थी।
विज्ञापन
श्रद्धा का एक और झूठ उजागर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 शिवा हत्याकांड में आरोपी मॉडल श्रद्धा का एक और झूठ उजागर हुआ है। श्रद्धा ने फरारी के दौरान एक वीडियो बाइट जारी किया था। वीडियो में श्रद्धा ने बयान दिया था कि शिवा को उसकी बहन रश्मि नहीं जानती थी। हालांकि, शनिवार को एक फुटेज सामने आया, जिसमें श्रद्धा, शिवा और रश्मि साथ जाते दिखाई दे रहे हैं। फुटेज चार अगस्त का बताया जा रहा है। अब पुलिस फुटेज को विवेचना में शामिल करेगी।

विज्ञापन


श्रद्धा ने वीडियो में कहा था कि रश्मि और शिवा की कभी मुलाकात नहीं हुई थी। घटना वाले दिन रश्मि उससे मिलने आई थी। तब शिवा भी फ्लैट पर मौजूद था। इसी दौरान शिवा ने छलांग लगा दी थी। श्रद्धा ने रश्मि को बचाने का पूरा प्रयास किया था। हालांकि, वीडियो सामने आने के बाद श्रद्धा का झूठ उजागर हो गया है। उधर, पहले तल पर रहने वाले अजय राय ने श्रद्धा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अजय राय का कहना है कि श्रद्धा अक्सर रात में 11 बजे के बाद फ्लैट से निकलती थी। वह पूरी रात बाहर रहती थी और सुबह वापस आती थी। श्रद्धा का एक और फुटेज सामने आया है कि जिसमें वह तड़के चार बजे सीढि़यों से चौथे तल पर जाते दिखाई दे रही है। अजय राय का आरोप है कि श्रद्धा अक्सर झगड़ा करती थी। अजय ने पहले तल पर सीसीटीवी कैमरा लगाया था। इसको लेकर भी श्रद्धा ने विवाद किया था। वह नहीं चाहती थी कि उसके फ्लैट में आने वाले लोगों के बारे में किसी को पता चले। श्रद्धा ने अजय राय से अभद्रता भी की थी।

विज्ञापन
Trending Videos

सीसीटीवी कैमरे में गिरते नहीं दिखा शिवा

अजय राय ने बताया कि सीसीटीवी में शिवा गिरते नहीं दिखे हैं। शिव उस ओर गिरे मिले थे, जहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था। ऐसे में शिवा को फेंका गया था या वह कूदे थे, इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। आरोप है कि श्रद्धा को कैमरे की लोकेशन पता थी। पुलिस अब पड़ोसियों के बयान भी विवेचना में शामिल करेगी। अब तक सात लोगों के बयान दर्ज हो चुके हैं।

अजय राय ने बताया कि श्रद्धा लिफ्ट का इस्तेमाल नहीं करती थी। हालांकि, घटना वाले दिन वह लिफ्ट से नीचे गई थी ताकि कैमरे में कैद न हो सके। उल्लेखनीय है कि रहस्यमय हालात में चौथे तल से गिरने से चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की मौत हो गई थी। इस मामले में शिवा की मां रंजना ने हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
 
विज्ञापन

कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड : कब क्या-क्या हुआ

9 अक्तूबर : हजरतगंज के बालू अड्डा स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर अलीगंज निवासी कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
10 अक्तूबर : शिवा की मां रंजना शर्मा की शिकायत पर हजरतगंज थाने में मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि, चालक तनवीर अली उर्फ दानिश, आदिल और अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
10 अक्तूबर : पुलिस की पड़ताल में श्रद्धा और उसके साथियों की गाड़ी के सीतापुर-लखीमपुर मार्ग से बहराइच के रुपईडीहा पहुंचने की जानकारी सामने आई। उनकी आखिरी लोकेशन सुबह करीब 6:20 बजे भारत-नेपाल सीमा के पास मिली थी। इसके बाद उनके नेपाल भागने की आशंका जताई गई।
13 अक्तूबर : डीसीपी मध्य ने तीनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। पुलिस को बहराइच के रुपईडीहा इलाके में श्रद्धा की एसयूवी पार्किंग में खड़ी मिली।
15 अक्तूबर : सोशल मीडिया पर श्रद्धा के वीडियो सामने आए। उसने शिवा की मौत को आत्महत्या बताते हुए खुद को निर्दोष बताया। एक अन्य वीडियो में शिवा के कर्ज और जेवर ले जाने के दावे भी सामने आए।
16 अक्तूबर : पुलिस ने श्रद्धा और अन्य आरोपियों की तलाश में नेपाल पुलिस से मदद मांगी।
17 अक्तूबर : श्रद्धा दुबे, रश्मि और तनवीर अली उर्फ दानिश के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया। उसी दिन हजरतगंज के इंस्पेक्टर विक्रम सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया।
18 अक्तूबर : पुलिस ने फरार चालक दानिश के परिजनों से पूछताछ की। आरोपियों पर इनाम की राशि 25-25 हजार से बढ़ाकर 50-50 हजार रुपये कर दी गई। उसी दिन डीसीपी मध्य विक्रांत वीर को पद से हटा दिया गया।
19 अक्तूबर : श्रद्धा की तलाश में पुलिस टीम रायबरेली स्थित उसके घर पहुंची और उसके पिता एसपी दुबे व सौतेली मां से पूछताछ की। श्रद्धा की गिरफ्तारी न होने पर एसीपी हजरतगंज रजनीश वर्मा को भी पद से हटा दिया गया।
20 अक्तूबर : लखनऊ पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई कर नागपुर से श्रद्धा, रश्मि और चालक दानिश को गिरफ्तार किया।
21 अक्तूबर : श्रद्धा, रश्मि और चालक दानिश को नागपुर कोर्ट में पेश किया गया। ट्रांजिट रिमांड मिलने पर हजरतगंज पुलिस तीनों कोे लेकर लखनऊ के लिए रवाना हुई।
21 अक्तूबर : श्रद्धा का मित्र व मैनेजर नामजद आरोपी आदिल को भी यूपी एसटीएफ ने बुधवार दोपहर गिरफ्तार किया।
22अक्तूबरः कोर्ट में पेश किया गया, बाद में 31 अक्तूबर तक जेल भेज दिया गया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें