इस टाइम किया था पत्नी को फोन
बुधवार दोपहर ताज की पत्नी शबनम और बेटी सबा गोसाईगंज अमेठी अपनी बहन के घर चली गई। थोड़ी देर बाद पत्नी ने ताज अहमद को फोन किया तो उन्होंने फोन नहीं उठा। कई बार फोन करने पर जब कॉल नहीं उठी तो शबनम ने आलमबाग में रह रहे परिचित समीर को फोन कर घर जाकर देखने के लिए कहा। समीर जब घर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था।
दरवाजा खटखटाने पर नहीं खुला
कई बार दरवाजा खटखटाने पर दरवाजा नहीं खुला। किसी तरह समीर ने धक्का देकर दरवाजा खोला और अंदर पहुंचे तो ताज अहमद को बाथरूम में लगे लोहे के पाइप के सहारे दुपट्टे से लटका देखा। मोहल्ले वालों की मदद से वह ताज को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
ताज अहमद के परिवार में पत्नी शबनम के अलावा तलाकशुदा बेटी सबा हैं। परिजनों ने ताज अहमद के मोबाइल की कॉल डिटेल की जांच और साथी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसीपी महानगर अंकित वर्मा का कहना है कि परिजनों ने पुलिस से कोई लिखित शिकायत नहीं की है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।