मोदी सरकार के 9 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में एक रैली की जा रही है। ब्रजभूषण और पहलवानों के बीच चल रहे विवादों के बीच ब्रजभूषण सिंह के क्षेत्र में पार्टी की रैली पर सभी की नजर रहेगी।
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह के संसदीय क्षेत्र कैसरगंज में भाजपा की रैली 11 जून को होगी। ब्रजभूषण और पहलवानों के बीच चल रहे विवादों के बीच ब्रजभूषण सिंह के क्षेत्र में पार्टी की रैली पर सभी की नजर रहेगी।
विज्ञापन
मोदी सरकार के 9 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में एक रैली की जा रही है। गोंडा लोकसभा क्षेत्र की रैली 10 जून को मनकापुर स्थित आरती इंटर कॉलेज में होगी। कैसरगंज की रैली 11 जून को सुबह 11 बजे राजा रघुराज सिंह महाविद्यालय में होगी। रैली में मध्यप्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव और अलमोड़ा के सांसद अजय टमटा संबोधित करेंगे। सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने 5 जून को अयोध्या में रैली का आयोजन रखना चाहा था। लेकिन जिला प्रशासन की ओर से रैली की मंजूरी नहीं दी गई। अब भाजपा की ओर से उनके संसदीय क्षेत्र में रैली रखी जा रही है।