प्रीपेड मीटर की माइनस बैलेंस पर कटने वाली बिजली अब जिस झटके से कटेगी, उसी तरह की फुर्ती से बिल जमा होने पर चालू हो सकेगी। यह सुविधा उपभोक्ताओं को मिलने जा रही है। इस संबंध में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने शीर्ष स्तर पर निर्देश दिए हैं कि इंटेली स्मार्ट कंपनी जो प्रीपेड मीटर के कटे कनेक्शन को जोड़ने का काम करती उसी तरह का अधिकार कलेक्शन इकाई के अधिशासी अभियंता ( बड़े साहब ) को दिया जाए।
राजधानी के मुख्य अभियंताओं ने बताया कि एक जोन में कलेक्शन के अधिशासी अभियंता को इंटेली स्मार्ट कंपनी की तरफ से ऑनलाइन कटी बिजली को ऑनलाइन ही जोड़ने का अधिकार मिलने जा रहा है। इससे जो उपभोक्ता बिल जमा करने के बाद भी दो-दो दिन तक भटकते रहते, उनको बहुत सहूलियत मिलेगी। मुख्य अभियंताओं ने बताया कि जो उपभोक्ता वर्टिकल कार्यालय के काउंटर पर बिल जमा करेगा और 10 से 30 मिनट में बिजली चालू नहीं होती, उसका कनेक्शन चालू किया जाएगा।
ये भी पढ़ें - जनता दर्शन: एक-एक फरियादी से मिले योगी, बोले- जनसेवा सरकार का कर्तव्य, इसी पथ पर चल रहे हम
ये भी पढ़ें - मनमाना रवैया, अनबन, लापरवाही पड़ी आईएएस किंजल सिंह को भारी, छिनी परिवहन आयुक्त की कुर्सी; जानें वजह
कंपनी कर्मी की भी लगेगी ड्यूटी
प्रीपेड मीटर के कटे कनेक्शन को जोड़ने का काम इंटेली स्मार्ट कंपनी के जिम्मेदार अपने कार्यालय से करते हैं। यूं तो बिल जमा होने के 10 से 30 मिनट के भीतर ऑटोमेटिक उपभोक्ताओं के प्रीपेड मीटर से बिजली चालू हो जाती है। मगर, उपभोक्ताओं को परेशानी न हो, इसके लिए इंटेली स्मार्ट कंपनी के कर्मचारी की भी कलेक्शन कार्यालय में तैनाती होगी, जो बड़े साहब के साथ कटे कनेक्शन चालू करेगा।
कार्यालय नहीं बनेगी कचहरी
प्रीपेड मीटर का माइनस बैलेंस होते ही उपभोक्ताओं की बिजली कटते ही सभी जोन के कलेक्शन कार्यालय कचहरी बन जाते। यानी इस कदर उपभोक्ता उमड़ते, कि कचहरी का नजारा हो जाता, जिससे अधिकारी और कोई काम नहीं कर पाते हैं। बड़े साहब को कटे कनेक्शन को जाड़ने का अधिकार मिलते ही कार्यालय कचहरी नहीं बन सकेगी।
स्मार्ट व प्रीपेड मीटर का विवरण
| जोन |
स्मार्ट मीटर |
प्रीपेड |
| अमौसी |
97,309 |
74,847 |
| लखनऊ मध्य |
79,164 |
64,740 |
| जानकीपुरम |
48,790 |
41,199 |
| गोमतीनगर |
41,753 |
33,725 |