फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ईंधन की कमी के चलते बंगलूरू-भुवनेश्वर उड़ान की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों में फैली दहशत

Wed, 27 May 2026 11:17 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Bengaluru-Bhubaneswar flight: बंगलूरू से  भुवनेश्वर जा रही एक उड़ान को ईधन खत्म हो जाने की वजह से लखनऊ में उतारना पड़ा। 
विज्ञापन
लखनऊ एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगलूरू से भुवनेश्वर का जा रही अकासा एयर की उड़ान में ईंधन कम होने से हड़कंप मच गया। एटीसी की ओर से लखनऊ एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित की गई। जिसके बाद विमान की लखनऊ में लैंडिंग कराई गई। मामला अकासा एयर की उड़ान संख्या क्यूपी 1503 का है।

विज्ञापन


यह उड़ान बंगलूरू से भुवनेश्वर के लिए शाम 5 बजे उड़ान भरती है और शाम सवा सात बजे भुवनेश्वर पहुंचती है। बुधवार शाम विमान ने बंगलूरू से उड़ान भरी। लेकिन भुवनेश्वर में खराब मौसम के चलते की विमान की लैंडिंग नहीं हो सकी। उसे लखनऊ डाइवर्ट कर दिया गया। इसी बीच रास्ते में विमान का ईंधन तेजी से घटने लगा। पायलट ने तत्काल एयर ट्रैफिक कंट्रोलर एटीसी को स्थिति से अवगत कराया। इसके बाद लखनऊ एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी है। मौके पर सीआरपीएफ,मेडिकल टीम,एम्बुलेंस, पुलिस आदि मुस्तैद कर दी गई। पायलट ने विमान को सकुशल एयरपोर्ट पर लैंड कराया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि रात 9.02 बजे एटीसी ने फुल इमरजेंसी घोषित की। इसके बाद रात 9.04 बजे एयरपोर्ट पर फायर ब्रिगेड ने रनवे पर मोर्चा संभाल लिया। रात 9.21 बजे पायलट ने विमान की लैंडिंग कराई। साढ़े नौ बजे फुल इमरजेंसी हटाई गई। 

194 यात्री थे, फैल गई थी दहशत
बंगलूरू से भुवनेश्वर जा रहे विमान में कुल 194 यात्री थे। ईंधन कम होने की सूचना मिलते ही, विमान में हड़कंप मच गया। यात्रियों दहशत फैल गई। लेकिन सकुशल लैंडिंग के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। लखनऊ एयरपोर्ट पर तीन यात्री उतर भी गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये होता है फुल इमरजेंसी में

एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि लखनऊ एयरपोर्ट पर इधर के वर्षों में पहली बार फुल इमरजेंसी की स्थिति पैदा हुई। इसमें एयरपोर्ट आने जाने वाले सभी विमानों को होल्ड पर डाल दिया जाता है। प्रभावित विमान की सकुशल लैंडिंग के बाद फुल इमरजेंसी हटाई जाती है। फिलहाल रात में लखनऊ एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही नहीं थी, जिससे कम दिक्कतें हुईं। 

ईंधन भरवाने के बाद हुआ रवाना
भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर मौसम खराब था, इसलिए विमान लखनऊ डायवर्ट किया गया। यहां पहुंचने तक विमान का ईंधन खत्म होने लगा था, इसलिए लैंडिंग के बाद सबसे पहले ईंधन भरा गया। इसके बाद भुवनेश्वर में मौसम सामान्य होने पर विमान रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें