फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: फेसबुक से दोस्ती, प्यार का झांसा और डॉक्टर से 70 लाख ठग लिए, जब खेल सामने आया तो होश उड़े

Tue, 21 Jul 2026 10:12 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

बार-बार निवेश का दबाव बनाने पर डॉक्टर ने रुपये देने से मना कर दिया। इसके बाद युवती ने सारे संपर्क तोड़ दिए। ठगी की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस से संपर्क कर पूरे मामले की शिकायत की। 
विज्ञापन
- फोटो : FREEPIK
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसजीपीजीआई में तैनात डॉक्टर से एक युवती ने फेसबुक से दोस्ती की। फिर प्यार का झांसा दिया और निवेश के नाम पर 70 लाख रुपये हड़प लिए। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित डॉक्टर ने साइबर थाने में शिकायत की। पुलिस युवती का पता लगा रही है।

विज्ञापन


डॉक्टर ने बताया कि 25 फरवरी को फेसबुक पर एक युवती की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। दोनों में चैट होने लगी। धीरे-धीरे युवती ने डॉक्टर से दोस्ती बढ़ाई और दोनों की फोन पर बातें होने लगी। युवती ने खुद को व्यापारी बताया और डॉक्टर के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया। झांसे में आए डॉक्टर ने हामी भर दी।

ये भी पढ़ें - यूपी: प्रदेश में भीषण बारिश का दौर जारी, बुधवार को इन दस जिलों में बरसात का रेड अलर्ट; जानिए पूर्वानुमान
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर: विश्व हिंदू परिषद से ही होगा राम मंदिर ट्रस्ट का नया महासचिव, बैठक में खाली पदों पर भी होगा फैसला
विज्ञापन


युवती ने कहा कि शादी से पहले घर व अन्य कीमती सामान खरीदने होंगे। ऐसे में इस समय क्रिप्टो में निवेश करने पर मोटा मुनाफा कमाया जा सकता है। युवती के बार-बार कहने पर डॉक्टर ने उसके बताए खाते में कुल 70 लाख रुपये स्थानांतरित कर दिए। कुछ दिन में मुनाफा नहीं मिलने पर डॉक्टर ने युवती से बात की।

आरोप है कि युवती ने डॉक्टर से कुछ और रकम लगाने के लिए कहा। बार-बार निवेश का दबाव बनाने पर डॉक्टर ने रुपये देने से मना कर दिया। इसके बाद युवती ने सारे संपर्क तोड़ दिए। ठगी की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस से संपर्क कर पूरे मामले की शिकायत की। साइबर थाने के प्रभारी आलोक राव का कहना है कि जांच की जा रही है। केस दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें