सेट वही होगा और सवाल पूछने वाले भी महानायक अमिताभ बच्चन ही होंगे। कुछ बदला हुआ नजर आएगा तो सिर्फ हॉट सीट पर बैठने वाला शख्स।
जी हां, बुधवार को प्रसारित होने वाले केबीसी के शो में लखनऊ के निखिल गौड़ हॉट सीट पर महानायक के सवालों के जवाब देते नजर आएंगे।
चौपटिया निवासी निखिल गौड़ ने ‘अमर उजाला’ से हुई बातचीत में बताया कि पिछले दस वर्षों से केबीसी के लिए तैयारी कर रहा था। उन्होंने बताया कि उनका खवाब था कि बिग बी से मुलाकात करने का।
उन्होंने बताया कि हॉट सीट पर बैठने पर जो खुशी मिली, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।
बता दें कि निखिल जूते की एक निजी कंपनी में काम करते हैं और लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी की हुई है। अखबार व करेंट अफेसर्य को केबीसी तक पहुंचाने में अहम मानते हैं।
ऑडिशन में बच्चों ने दिखाया हुनर
गायकी का रियलिटी शो ‘किसमें कितना है दम’ के लिए मंगलवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में ऑडिशन हुआ, जिसमें सैकड़ों लोग अपने हुनर को जांचने के लिए पहुंचे।
दूरदर्शन के लिए अनुमोदित शो में पूर्वी जोन के लिए ऑडिशन में 16 से 35 आयु वर्ष के प्रतिभागी शामिल हुए, जिन्होंने फिल्मी गीतों से लेकर लोकगीत गाकर सुनाए। बता दें कि शो की 26 कड़ियों का निर्माण किया जाएगा। प्रसारण आठ नवंबर से होगा।