लखनऊ। मोहनलालगंज स्थित युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के स्टेडियम में शुक्रवार को जोनल जूडो एवं फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लखनऊ के जूडोकाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। इसमें लखनऊ के हरिओम अवस्थी ने 35 किग्रा बालक वर्ग, ओम सिंह ने 40 किग्रा और प्रदीप कुमार ने 45 किग्रा बालक में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में लखनऊ की शशि ने 36 किग्रा, रचना ने 40 किग्रा अंशिका गुप्ता ने 44 किग्रा प्रगति केसरवानी ने 52 किग्रा में पहले स्थान पर कब्जा जमाया। बाराबंकी के शौर्य प्रताप सिंह 30 किग्रा, मो. असद 50 किग्रा, मोहम्मद अरमान 60 किग्रा और अंश यादव 66 किग्रा जबकि उन्नाव के दिवाकर 55 किग्रा भारवर्ग में विजयी रहे। बालिका वर्ग में मोहनलालगंज की दिव्या तिवारी 32 किग्रा, काव्य सिंह 57 किग्रा, बाराबंकी की आराध्या पांडेय 44 किग्रा, इकरा फातिमा 48 किग्रा में प्रथम रहीं।
सीनियर बालक वर्ग में लखनऊ के गौरव 66 किग्रा, अभिषेक यादव 81 किग्रा, बाराबंकी के फैजान 60 किग्रा और मो. इमरान 73 किग्रा भारवर्ग में प्रथम रहे। इसके अलावा सीनियर महिला में लखनऊ की अनुष्का कश्यप 48 किग्रा, माही बाजपेई 63 किग्रा में जबकि बाराबंकी की सौम्या झा 52 किग्रा और मोहनलालगंज की इंदुपरकाविन 57 किग्रा भारवर्ग में प्रथम रहीं। फुटबॉल के मुकाबलों में जूनियर बालिका वर्ग में लखनऊ की सलोनी कश्यप एंड टीम ने खिताब पर कब्जा जमाया। जूनियर बालक वर्ग में बाराबंकी की प्रशांत पाठक एंड टीम ने बाजी मारी। सीनियर बालक वर्ग में उन्नाव की प्रशांत यादव एंड टीम जबकि सीनियर बालिका में उन्नति विश्वकर्मा एंड टीम प्रथम स्थान पर रही।सभी विजेता खिलाड़ी 18 से 28 मार्च तक होने वाली राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी अमित कुमार तिवारी, उप निदेशक लखनऊ ज़ोन शिल्पी पांडेय, कार्यक्रम प्रभारी आशीष मिश्रा, राहुल सिंह एवं अन्य 11 जनपदों से आएं व्यायाम प्रशिक्षक एवं क्षेत्रीय युवा कल्याण मौजूद रहे।