फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ के खिलाड़ियों ने राज्य पावरलिफ्टिंग में जीते चार पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ के पावरलिफ्टरों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चमकदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक हासिल किए। इसमें एक स्वर्ण और तीन कांस्य पदक जीते। आगरा एसीएमसी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित प्रतियोगिता में शहर के पीयूष शर्मा ने शानदा खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक कब्जा जमाया। उन्होंने यह सफलता प्रतियोगिता के मास्टर वर्ग की 105 किग्रा भारवर्ग में हासिल किया। पीयूष वरिष्ठ प्रबंधन के रूप में रिलायंस जियो में कार्यरत है। इस प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए हो गया है। इसके अलावा प्रतियोगिता में चौक स्टेडियम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक अपने नाम किए। स्टेडियम के कोच शत्रुघ्न लाल ने बताया कि तीन से पांच अप्रैल तक आयोजित इस प्रतियोगिता में 52 किग्रा भारवर्ग में हनी गौर, 63 किग्रा भारवर्ग में यशी श्रीवास्तव और 84 किग्रा भारवर्ग में प्रज्ञा उपाध्याय ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें