फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arvind Kejriwal in Ayodhya: अरविंद केजरीवाल लखनऊ पहुंचे, आज जाएंगे अयोध्या, कल करेंगे रामलला के दर्शन

Mon, 25 Oct 2021 09:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

अयोध्या में रात्रि विश्राम के बाद वे मंगलवार को हनुमानगढ़ी जाएंगे और उसके बाद रामलला के दर्शन करेंगे। केजरीवाल लंबे समय बाद यूपी आ रहे हैं। 
विज्ञापन
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल In Image Caption -दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज अयोध्या यूपी के दौरे पर हैं: आप नेता लखनऊ पहुंच गए - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार सुबह यूपी की राजधानी लखनऊ पहुंचग गए हैं। वे आज अयोध्या जाएंगे। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बताया कि केजरीवाल सोमवा सुबह 8 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे। दिन में वे लखनऊ में कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। शाम को वे अयोध्या जाएंगे और सरयू नदी के घाट पर होने वाली आरती में शामिल होंगे। अयोध्या में रात्रि विश्राम के बाद वे मंगलवार को हनुमानगढ़ी जाएंगे और उसके बाद रामलला के दर्शन करेंगे। केजरीवाल लंबे समय बाद यूपी आ रहे हैं। 

विज्ञापन


उत्तराखंड व गोवा की तरह वह उत्तर प्रदेश में भी चुनावी वायदे कर सकते हैं। संभव है कि अयोध्या की धरती से वह रामराज्य की अपनी संकल्पना पर चर्चा करें। कई मौकों पर खुद को हनुमान जी का भक्त बताते हुए केजरीवाल ने रामराज्य की संकल्पना पर अपनी सरकार को चलाने की बात कही है। इसके अलावा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के रूट मैप में भी अयोध्या को शामिल किया है। हालांकि, कोरोना की वजह से अभी योजना स्थगित है।

दिलचस्प यह कि यूपी चुनावों के लिए अपना जनाधार मजबूत करने के लिए सांसद संजय सिंह लगातार जोरआजमाइश कर रहे हैं। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी यूपी के कई दौरे किए हैं। वहीं, दिल्ली के विधायक भी यूपी की गलियों में चक्कर काट रहे हैं। इसी कड़ी में दिल्ली के मुख्यमंत्री के अयोध्या दौरे का अहम माना जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड और गोवा की तरह केजरीवाल अयोध्या से भी बिजली, पानी, शिक्षा आदि से जुड़े वायदे कर सकते हैं। वहीं, अयोध्या से वह रामराज्य की आप की संकल्पना पर भी चर्चा हो सकती है। इसके सहारे वह यूपी की भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा करने की कोशश कर सकते हैं।

दिल्ली में रामराज्य लाने की कही है बात
अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में रामराज्य लाने की बात कही है। बीते मार्च में केजरीवाल ने कहा था कि प्रभु श्रीराम हम सबके आराध्य हैं। वो अयोध्या के राजा थे, उनके शासनकाल में सब अच्छा था। सब सुखी थे हर सुविधा थी। इसे रामराज्य कहा गया। रामराज्य एक अवधारणा है। वो भगवान हैं हम उनसे तुलना तक नहीं कर सकते। लेकिन उनसे प्रेरणा लेकर हम अगर एक सार्थक कोशिश भी कर सकें तो हमारा जीवन धन्य हो जाएगा। इसके लिए उन्होंने दस बिंदुओं का जिक्र किया है, जिसे पाने की कोशिश आप सरकार करेंगे।

रामराज्य के लिए बनाए 10 बिंदु:
  • कोई भूखा न सोए
  • हर बच्चे को अच्छी शिक्षा
  • सबसे अच्छा इलाज
  • किसी के घर मे अंधेरा न हो
  • सबको पानी मिले
  • रोजगार सबके पास हो
  • सबको मकान मिले
  • महिलाओं की सुरक्षा
  • बुजर्गों को सम्मान
  • सभी बराबर 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें