उत्तराखंड और गोवा की तरह केजरीवाल अयोध्या से भी बिजली, पानी, शिक्षा आदि से जुड़े वायदे कर सकते हैं। वहीं, अयोध्या से वह रामराज्य की आप की संकल्पना पर भी चर्चा हो सकती है। इसके सहारे वह यूपी की भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा करने की कोशश कर सकते हैं।
दिल्ली में रामराज्य लाने की कही है बात
अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में रामराज्य लाने की बात कही है। बीते मार्च में केजरीवाल ने कहा था कि प्रभु श्रीराम हम सबके आराध्य हैं। वो अयोध्या के राजा थे, उनके शासनकाल में सब अच्छा था। सब सुखी थे हर सुविधा थी। इसे रामराज्य कहा गया। रामराज्य एक अवधारणा है। वो भगवान हैं हम उनसे तुलना तक नहीं कर सकते। लेकिन उनसे प्रेरणा लेकर हम अगर एक सार्थक कोशिश भी कर सकें तो हमारा जीवन धन्य हो जाएगा। इसके लिए उन्होंने दस बिंदुओं का जिक्र किया है, जिसे पाने की कोशिश आप सरकार करेंगे।
रामराज्य के लिए बनाए 10 बिंदु:
- कोई भूखा न सोए
- हर बच्चे को अच्छी शिक्षा
- सबसे अच्छा इलाज
- किसी के घर मे अंधेरा न हो
- सबको पानी मिले
- रोजगार सबके पास हो
- सबको मकान मिले
- महिलाओं की सुरक्षा
- बुजर्गों को सम्मान
- सभी बराबर