फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: हनुमान बने कलाकार ने सियासी गलियारों में मचाई हलचल, धर्मस्थलों के पदाधिकारियों ने जताई नाराजगी

Wed, 08 Jul 2026 10:29 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अभिषेक सहज, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मामले में धर्मस्थलों के पदाधिकारियों ने नाराजगी जताई है और इसे अशोभनीय कृत्य करार दिया है। कहा कि किसी भी देवी-देवता का रूप धरकर सार्वजनिक रूप से ऐसा प्रदर्शन करना उचित नहीं है।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत के दौरान चार जुलाई को आलमबाग चौराहे के पास हनुमान की वेशभूषा में भाजपा का झंडा लेकर नृत्य करने वाले कलाकार के वायरल वीडियो ने सियासी गलियारों में आग लगा दी है। विपक्ष ने इसे मुद्दा बनाया है तो सोशल मीडिया पर भी लोग तर्क दे रहे हैं।

विज्ञापन


अमर उजाला ने इसकी पड़ताल की तो पता चला कि घटनास्थल के पास बने मंच पर अन्य कलाकारों के साथ हनुमान बने कलाकार की भी प्रस्तुति होनी थी। इस कलाकार ने मंच के ठीक पीछे प्राचीन मौनी बाबा मंदिर में ही हनुमान का रूप धरा था।

ये भी पढ़ें - राम मंदिर चढ़ावा: रिमांड पर आरोपियों को लेकर रवाना हुई पुलिस, मेडिकल के बाद शुरू होगी पूछताछ
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर चढ़ावा चोरी: ट्रस्ट के पूर्व सदस्य अनिल मिश्रा को आरोपी बनाने की तैयारी, पुख्ता साक्ष्य का दावा


मंदिर के प्रबंधक व मुख्य पुजारी श्याम सुंदर शुक्ल ने बताया कि कलाकारों ने मंदिर परिसर में ही प्रस्तुति से पूर्व तैयारी की थी। कुछ कलाकार लखनऊ के बाहर से थे, पर यह नहीं पता था कि आयोजन किसका था। श्याम सुंदर शुक्ल ने बताया कि उन्होंने कलाकार को पहले ही समझाया था कि हनुमान जी के वेष में कोई भी अमर्यादित कृत्य न करे। उस कलाकार ने ऐसा कोई भी कृत्य न करने की बात भी कही थी, लेकिन काफिले के मंदिर के सामने पहुंचते ही वह भावावेश में आ गया और मंच से उतरकर सड़क पर नृत्य करने लगा।

भाजपा महानगर अध्यक्ष बोले यह जांच का विषय
भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि उन्हें जानकारी नहीं है कि कलाकारों को किसने बुलाया था। शहर में 10 जगहों पर संस्कृति विभाग के सहयोग से भी आयोजन हुए थे, संभव है कलाकार उन्हीं के बुलावे पर आए हों। फिर भी यह जांच का विषय है कि आखिर इस कृत्य के पीछे मूल वजह क्या थी।

विज्ञापन

धर्मस्थलों के पदाधिकारी बोले- अशोभनीय कृत्य

मनकामेश्वर मंदिर की महंत देव्या गिरी का कहना है कि बीच सड़क पर राजनैतिक कार्यक्रम में हनुमान जी का वेष धरे कलाकार का प्रदर्शन अशोभनीय है। किसी भी देवी-देवता का रूप धरकर सार्वजनिक रूप से ऐसा प्रदर्शन करना उचित नहीं है लेकिन आजकल धर्म को फैशन बना लिया गया है।

लेटे हुए हनुमान जी मंदिर के सेवादार रिद्धि किशोर गौड़ का कहना है कि हनुमान जी भक्ति, शक्ति, सेवा, ज्ञान और विनम्रता के अद्वितीय प्रतीक माने जाते हैं। कोई व्यक्ति इनका रूप धारण कर किसी भी पार्टी का झंडा लेकर नृत्य करता है तो यह निंदनीय है। सनातन के पक्षधर माने जाने वाले राष्ट्रीय स्तर के नेताओं को कार्रवाई करनी चाहिए। 

महाकाल मंदिर, राजेंद्र नगर के मीडिया प्रभारी अतुल मिश्रा का कहना है कि इस घटना से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। आराध्य देवों को राजनीतिक प्रचार का साधन बनाना अनुचित है। भाजपा को रोड शो और रैलियों के संबंध में तत्काल अनुशासन आचार संहिता जारी करनी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें