लखनऊ। लखनऊ एरोज क्लब और स्प्रिंगडेल क्लब ने आसान मुकाबलों में जीत दर्ज करते हुए जिला फुटबॉल लीग में विजयी अंक बटोरे। एरोज क्लब ने डिवाइन क्लब को 4-0 और स्प्रिंंगडेल क्लब ने एलाइट क्लब को 5-0 से शिकस्त दी। चौक स्टेडियम में खेली जा रही लीग में बृहस्पतिवार को पहला मुकाबला लखनऊ एरोज और डिवाइन क्लब के बीच खेला गया।
लखनऊ एरोज को पहली सफलता खेल के 28वें मिनट में मिली, जब ऋषभ ने डिवाइन की रक्षापंक्ति को भेदते हुए शानदार गोल किया। आठ मिनट के बाद ऋषभ एक बार फिर एक्शन में आए और उन्होंने साथी खिलाड़ी के पास पर गोल करते हुए अंतर को 2-0 पहुंचा दिया।
दो गोल से पिछड़ने के बाद डिवाइन क्लब का तालमेल बिगड़ गया। दूसरे हाफ में नितेश और सूफियान ने गोल दागते हुए टीम को 4-0 से बढ़त दिलाई। इसके बाद कोई टीम गोल नहीं कर सकी।
लीग का दूसरा मुकाबला भी एकतरफा रहा। इसमें स्प्रिंगडेल क्लब के खिलाड़ियों ने एलाइट क्लब पर पूरे समय दबदबा बनाते हुए 5-0 से दमदार जीत दर्ज की। मुकाबले के दौरान अधिकतर समय का खेल एलाइट क्लब की डी में खेला गया जिससे टीम उबर न सकी। मध्यांतर तक विजेता टीम ने दमदार खेल दिखाते हुए 3-0 से बढ़त बनाई। दूसरे हाफ में दो और गोल दागते हुए स्प्रिंगडेल ने गोल अंतर 5-0 तक पहुंचा दिया।
विजेता टीम की ओर से नितिन ने बेहतरीन स्किल का प्रदर्शन करते हुए खेल के 21वें, 29वें और 46वें मिनट में गोल दागे, जबकि रीतेश ने 32वें और आयुष ने 53वें मिनट में गोल करने में सफलता प्राप्त की।
मुकाबले में फुटबॉल छीनने के िलए संघर्ष करते डिवाइन क्लब और लखनऊ एरोज के खिलाड़ी।