इकाना स्टेडियम में अभ्यास करते केकेआर के खिलाड़ी रिंकू सिंह और वरुण चक्रवर्ती।
लखनऊ। लखनऊ सुपरजायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स ने 26 अप्रैल को होने वाले मुकाबले की तैयारियों के लिए शुक्रवार को अभ्यास किया। एक ओर जहां कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाड़ियों ने अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में शाम के सत्र में अभ्यास किया, वहीं दूसरी ओर लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाड़ियों ने दिन के सत्र में स्पोर्ट्स गैलेक्सी ग्राउंड में तैयारियां परखीं। आईपीएल के मौजूदा सत्र में दोनों ही टीमों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। ऐसे में इकाना स्टेडियम में वाले मुकाबले में दोनों ही टीमों जीत के साथ प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखना चाहेंगी।
इकाना स्टेडियम में अभ्यास करते केकेआर के खिलाड़ी रिंकू सिंह और वरुण चक्रवर्ती।