फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: सशत्र सेनाओं और अद्धसैनिक बलों को फ्लैट खरीद पर 20 प्रतिशत छूट का आदेश जारी...ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

Mon, 12 Jan 2026 08:16 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

आवास विकास परिषद ने सशस्त्र व अर्धसैनिक बलों के सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मियों को फ्लैट खरीद पर 20 प्रतिशत तक छूट देने का आदेश जारी किया है। योजना 31 जनवरी तक लागू रहेगी। आवेदन परिषद की वेबसाइट से ऑनलाइन किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
फ्लैट की तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बोर्ड के आदेश के तहत अब सशत्र बलों और अर्द्धसैनिक बलों के सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मियों को फ्लैट खरीदने पर आवास विकास परिषद 20 प्रतिशत की छूट देगी। फ्लैट की बुकिंग भी सौनिक परिषद की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन कर सकते हैं। इसको लेकर आवास विकास परिषद की ओर से सोमवार को आदेश भी जारी कर दिया गया।
विज्ञापन


आवास आयुक्त डा. बलकार सिंह ने बताया कि अभी तक पहले आओ पहले पाओ योजना के तहत सभी लोगों को जो लोग 60 दिन में भुगतान कर रहे थे उनको 15 प्रतिशत की छूट जा रही है लेकिन अब सैनिक और पूर्व सैनिकों को इसी अवधि में भुगतान पर 20 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। यदि वह 61 से 90 दिन में भुगतान करेंगे उनको 15 प्रतिशत और जो 91 से 120 दिन में भुगतान करेंगे। 

उनको 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। यह योजना 31 जनवरी तक लागू है। योजना का लाभ लेने के लिए सशस्त्र सेनाओं एवं अर्धसैनिक बलों के सैनिकपरिषद की वेबसाइट www.upavp.in पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। बुकिंग के पश्चात एवं आवंटन पत्र जारी होने के पूर्व निर्धारित प्रारूप में सेना में सेवारत या सेवानिवृत्त होने का प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। इसके लिए उन्हें बुकिंग से 15 दिन का समय प्रदान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें