फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: बाघ की दहशत के बीच तेंदुए की हुई एंट्री, वनरोज को बनाया शिकार, वन विभाग पर फूटा लोगों का आक्रोश

Sat, 28 Dec 2024 08:28 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Leopard terror in Lucknow: लखनऊ के रहमानखेड़ा में बाघ ने फिर वनरोज को अपना शिकार बनाया है। इधर ग्रामीणों का कहना है कि बाघ के रेस्क्यू को लेकर वन विभाग गंभीर नहीं है। 
 
विज्ञापन
लखनऊ में दिखा तेंदुआ।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के रहमानखेड़ा इलाके में पिछले 25 दिनों से बाघ की दहशत के बीच शहर में तेंदुए की भी एंट्री हो गई है।शुक्रवार को बाघ ने बेहता नाले के किनारे एक और वनरोज का शिकार कर डाला। इसके पहले एक वनरोज समेत पांच जानवरों का वह शिकार कर चुका है। वन विभाग की टीमें बाघ को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही हैं। शुक्रवार को भटऊ जमालपुर और शाहपुर गांव में बाघ की दहाड़ सुनकर खेतों में पानी लगा रहे किसानों ने भागकर अपनी जान बचाई। लहसुन और सरसों के खेतों में मिले बाघ के पगचिह्नों की जांच में बाघ के मौजूदगी की पुष्टि हुई। शुक्रवार को अलग-अलग जगहों पर बाघ के कई पगमार्क मिले।

विज्ञापन


डीएफओ सितांशु पांडेय ने बताया कि संस्थान में बाघ की मूवमेंट पर नजर रखने के लिए 27 जगहों पर ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। थर्मल ड्रोन कैमरों से भी नजर रखी जा रही है। बृहस्पतिवार रात करीब तीन बजे ट्रैप कमरे में बाघ की चहलकदमी करते हुए तस्वीर कैद हुई है। जंगल में दो जगहों पर पिंजरे भी लगाए गए हैं। दुधवा टाइगर रिजर्व से एक ट्रांसपोर्टेशन पिंजरा भी मंगवाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि बाघ के रेस्क्यू को लेकर वन विभाग गंभीर नहीं है। उसकी निगरानी के लिए लगाए गए मचान पर टीम मौजूद नहीं रहती।

स्पोर्ट्स कॉलेज ने तेंदुआ देखे जाने पर खिलाड़ियों को किया सतर्क

गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर में मंगलवार शाम हाॅकी खिलाड़ियों ने तेंदुआ देखा। खिलाड़ियों को कॉलेज परिसर के वीआईपी गेस्ट हाउस से तरणताल क्षेत्र तक तेंदुआ चहलकदमी करता दिखा। इसकी सूचना काॅलेज प्रशासन को दी गई। इसके दो दिन पहले भी एक टेंट हाउस के कर्मचारी ने भी तेंदुए को देखा था।
विज्ञापन


स्पोर्ट्स काॅलेज प्रशासन ने तेंदुए के लगातार देखे जाने के बाद शुक्रवार को स्टाफ व छात्रावास के खिलाड़ियों को नोटिस चस्पा कर सतर्क रहने को कहा है। स्पोर्ट्स काॅलेज के प्रधानाचार्य अजय सेठी ने बताया कि तेंदुआ देखे जाने की सूचना जिला वन अधिकारी को दे दी गई है। डीफओ सितांशु पांडेय ने बताया कि सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भेजी गई थी, लेकिन परिसर में तेंदुआ के पगमार्क नहीं मिले हैं। सुरक्षा की दृष्टि से अगले तीन दिन के लिए पेट्रोलिंग टीम लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें