फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: अमर उजाला 15 नवंबर को कराएगा भूले-बिसरे खेलों की प्रतियोगिता, इन खेलों में शामिल होने का मिलेगा मौका

Mon, 27 Oct 2025 02:10 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

अमर उजाला की ओर से 15 नवंबर को आयोजित होने वाले भूले बिसरे खेलों में केडी सिंह बाबू स्टेडियम में लट्टू, कंचे, गुलेल, तीरंदाजी, रस्सी कूद, सिकड़ी, रुमाल झपट्टा, खो-खो और रस्साखींच जैसे खेलों की दुनिया सजेगी।
विज्ञापन
अमर उजाला की ओर से 15 नवंबर को होगा आयोजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेट, हॉकी और ऑनलाइन गेम के दौर में लट्टू, कंचे, गुलेल, तीरंदाजी, रस्सी कूद, सिकड़ी और खो-खो जैसे खेल कहीं गुम से हो गए हैं। अमर उजाला इन खेलों की दुनिया एक बार फिर से जीवंत करने जा रहा है। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 15 नवंबर को भूले बिसरे खेलों की इस प्रतियोगिता में एंट्री निशुल्क है। स्कूलों के माध्यम से विद्यार्थी इसमें प्रतिभाग कर सकते हैं।

विज्ञापन


बीते दौर के इन खेलों की प्रतियोगिता आयोजित करने में अखिल भारतीय स्वदेशी खेल एसोसिएशन सहयोग कर रहा है। प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण कराने वाले स्कूलों में भारतीय स्वदेशी खेल एसोसिएशन की टीम प्रशिक्षण भी देगी। एंट्री कराने की अंतिम तारीख 31 अक्तूबर है।

पंजीकरण के साथ ही 31 अक्तूबर तक विद्यालयों को अपने यहां से खेल और उसमें भाग लेने वाले प्रतिभागियों की सूची उपलब्ध करानी होगी। इस आयोजन में मुख्य रूप से रस्सीकूद, सिकड़ी, स्लो साइकलिंग, कैरम, शतरंज, रुमाल झपट्टा, पंजा कुश्ती, खो-खो, रस्साकशी और कबड्डी की खेल प्रतियोगिताएं होंगी। इनके साथ ही लट्टू, कंचा, देसी तीरंदाजी, गुलेज, गुट्टक ओर पतंगबाजी का प्रदर्शन होगा। इनके अलावा कलारीपयटू, योग, मुग्दर और मलखंब का भी विशेष प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंट्री के लिए संपर्क करें- 7617566164

आयोजन स्थल
केडी सिंह बाबू स्टेडियम
दिनांक 15 नवंबर, 2025
समय सुबह 9 बजे से

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें