फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा ने नौकरी देने का सिर्फ ढिंढोरा पीटा, बिजली संकट पर जनता को गुमराह कर रही सरकार

Mon, 02 May 2022 09:50 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

अखिलेश ने कहा कि भाजपा से ज्यादा जातिवादी कोई दूसरी पार्टी नहीं है। राज्य की जनता बदलाव और नई सरकार चाहती थी। लेकिन चुनाव परिणाम आने के बाद जनता के साथ चुनावी एक्सपर्ट भी हैरान थे। यही वजह है कि सरकार में आने के बाद भी भाजपाइयों के चेहरे बुझे हैं।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिजली समस्या और बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार पर निशाना साधा है। कहा, भाजपा सरकार ने नौकरी देने का सिर्फ ढिंढोरा पीटा है। जबकि सच्चाई यह है कि किसी नौजवान को नौकरी नहीं मिली है। इसी तरह बिजली संकट पर भी सरकार जनता को गुमराह कर रही है। पिछले पांच साल में भाजपा राज में एक यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं बढ़ा है। वे सोमवार को नगराम के भवानी खेड़ा गांव में पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष स्वर्गीय रामस्वरूप सिंह यादव की आदमकद प्रतिमा के अनावरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसानों की भी हालत बदतर है। सरकारी खरीद केंद्रों पर किसानों का गेहूं नहीं तौला जा रहा। अन्नदाताओं का शोषण हो रहा है। कानून-व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल है। चंदौली की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में पुलिस बर्बरता कर रही है। वारंटी को पकड़ने के दौरान घर में घुसकर पुलिस ने बर्बरता पूर्वक महिलाओं के साथ मारपीट की। इससे एक महिला की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि भाजपा से ज्यादा जातिवादी कोई दूसरी पार्टी नहीं है। राज्य की जनता बदलाव और नई सरकार चाहती थी। लेकिन चुनाव परिणाम आने के बाद जनता के साथ चुनावी एक्सपर्ट भी हैरान थे। यही वजह है कि सरकार में आने के बाद भी भाजपाइयों के चेहरे बुझे हैं। क्योंकि वे समझ रहे है कि सत्ता में वे कैसे आए हैं?  उन्होंने कहा कि सपा अन्याय के खिलाफ डटकर मुकाबला करेगी।

काफिला रोककर अधिवक्ताओं से मिले अखिलेश
गोसाईंगंज में आयोजित मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शिरकत कर वापस लौटते हुए सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का अधिवक्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान अखिलेश ने बार पदाधिकारियों से भेंट की। सोमवार को कस्बा स्थित तहसील परिसर के सामने मोहनलालगंज बार एसोसिएशन के महामंत्री राम लखन यादव की अगुवाई में स्वागत के लिए मौजूद अधिवक्ताओं को देख पूर्व सीएम का काफ़िला रूक गया। अखिलेश यादव ने गाड़ी से उतर कर अधिवक्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान महामंत्री के साथ ही वरिष्ठ अधिवक्ता अमरेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व अध्यक्ष केपी सिंह, सुरेन्द्र जायसवाल, प्रभात सिंह, लोकेश यादव, अनिल यादव, आमिर खान व अरूणेश प्रताप सिंह उर्फ दल्लू समेत दर्जनों अधिवक्ताओं ने अखिलेश यादव का माल्यार्पण कर स्वागत किया। पूर्व सीएम ने अधिवक्ता अमरेन्द्र प्रताप सिंह से मिलकर उनके साथ फोटो खिंचवाई। साथ ही नवनिर्वाचित महामंत्री राम लखन यादव को जीत की बधाई दी। करीब पन्द्रह मिनट रूकने के बाद पूर्व सीएम का काफिला लखनऊ के लिए रवाना हो गया। इस मौके पर अधिवक्ता प्रभात सिंह, केपी यादव, रविशंकर रावत, अरविंद यादव, समेत सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें