फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow : अखिलेश ने कहा, सरकार ने लोकतंत्र को पराजित किया, चुनाव में धांधली और कार्यकर्ताओं का हुआ उत्पीड़न

Sun, 06 Nov 2022 06:33 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

अखिलेश यादव ने कहा कि इस चुनाव में लोकतंत्र की मर्यादाएं तार तार हुई है। भाजपा ने चुनाव जीत लेने का दावा मतदान का परिणाम आने से पहले किया था। भाजपा के पक्ष में चुनाव में जोर जबरदस्ती वोट बटोरे गए। सपा अध्यक्ष ने कहा कि गोला गोकर्णनाथ चुनाव में कदम कदम पर धांधली हुई।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उपचुनाव में सरकार ने लोकतंत्र को पराजित किया है। मतदाताओं ने सपा प्रत्याशी को 90 हजार से ज्यादा वोट देकर भाजपा को चुनौती दी है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस चुनाव में लोकतंत्र की मर्यादाएं तार तार हुई है। भाजपा ने चुनाव जीत लेने का दावा मतदान का परिणाम आने से पहले किया था। भाजपा के पक्ष में चुनाव में जोर जबरदस्ती वोट बटोरे गए। सपा अध्यक्ष ने कहा कि गोला गोकर्णनाथ चुनाव में कदम कदम पर धांधली हुई। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं को तरह-तरह से प्रताड़ित किया गया। पुलिस ने समाजवादी समर्थकों को घरों से उठाकर भयभीत किया। प्रशासन तंत्र ने भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम किया।

मतदान के दिन ही स्पष्ट हो गई थी कि भाजपाराज में कहीं भी स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं है। मतदाताओं को स्वतंत्र रूप से भाजपा काम ही नहीं करने देती है। मतदान के दिन पुलिस लाठीचार्ज, पोलिंग एजेंट को भगा देने, खासकर मुस्लिमों, समाजवादी पार्टी के समर्थकों तथा बूथ प्रभारियों को प्रताड़ित करने, मतदाताओं में रुपये  बांटने जैसी घटनाओं से साफ  था कि भाजपा बौखलाहट में जीत के लिए कुछ भी करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें