फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow : अखिलेश ने फूलन देवी को याद किया, विपक्षी दलों के गठबंधन के नाम पर हो रही सियासत को लेकर कही यह बात

Wed, 26 Jul 2023 01:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

विपक्षी दलों के गठबंधन को दिए गए नाम को लेकर सियासी पलटवार तेज होता जा रहा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग आज़ादी के आंदोलन में स्वतंत्रता-सेनानियों की मुखबरी कर रहे थे, वो अब थोथे प्रवचन कर रहे हैं।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अत्याचार व शोषण के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने वाली सामाजिक न्याय की योद्धा और पूर्व सांसद स्वर्गीय फूलन देवी को सदैव श्रद्धापूर्वक याद किया जाएगा। अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गांव में जन्मी वीरांगना फूलन देवी ने अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध बगावत की और राजनेता बनी। फूलन देवी के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

विज्ञापन


उधर, समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के दारुलशफा स्थित कैंप कार्यालय में वीरांगना फूलन देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप ने कहा कि फूलन देवी ने जुल्म के खिलाफ लड़ते हुए राजनीति में भी एक मुकाम हासिल किया। वह गरीबों की मसीहा थीं।

मुखबिरी करने वाले दे रहे थोथे प्रवचन: अखिलेश
विपक्षी दलों के गठबंधन को दिए गए नाम को लेकर सियासी पलटवार तेज होता जा रहा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग आज़ादी के आंदोलन में स्वतंत्रता-सेनानियों की मुखबरी कर रहे थे, वो अब थोथे प्रवचन कर रहे हैं। अपने नाम में उपाधि लगा लेने से या चोगा धारण कर लेने से मूल-स्वरूप नहीं छुपता है। उन्होंने कहा कि राजनीति को बंटवारे के हथियार के रूप में इस्तेमाल करने वाले विभाजनकारी अब अपने दिन गिनें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें