फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: सपा नेता बबलू के घर पहुंचे अजय राय और अविनाश पांडेय, निकाले जा रहे हैं सियासी मायने

Sun, 12 Jan 2025 08:52 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष के घर जाकर कांग्रेस नेताओं ने सियासी हवा तेज कर दी है। क्योंकि अभी तक सपा का कोई भी शीर्ष नेतृत्व पूर्व नगर अध्यक्ष के आवास पर नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
सपा नेता के घर पहुंचे अजय राय। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लाइसेंसी पिस्टल से आत्महत्या करने वाले सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद मुजीबुर्रहमान ऊर्फ बबलू के घर शनिवार शाम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय पहुंचे। दोनों नेताओं ने परिजनों से बातचीत कर पूरी घटना की जानकारी ली। शोक जताते हुए परिवार को आश्वासन दिया कि कांग्रेस हमेशा उनके साथ रहेगी।

विज्ञापन


सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष के घर जाकर कांग्रेस नेताओं ने सियासी हवा तेज कर दी है। क्योंकि अभी तक सपा का कोई भी शीर्ष नेतृत्व पूर्व नगर अध्यक्ष के आवास पर नहीं पहुंचा है। ऐसे में कांग्रेस नेताओँ के इस कदम को सियासी नजरिए से अहम माना जा रहा है। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि उन्हें पूर्व नगर अध्यक्ष बबलू के बारे में जानकारी मिली। 

वह जनता के हितों को लेकर निरंतर संघर्ष करने वाले नेताओं में शुमार रहे हैं। ऐसे में परिजनों से मिलकर ढांढस बधाया है। उन्होंने कहा कि इसे सियासी तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। जनता के लिए संघर्ष करने वाले हर व्यक्ति के साथ कांग्रेस खड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें