फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पहली बार लखनऊ से मदीना की सीधी उड़ान हो रही शुरू, आज होगी रवाना

विज्ञापन
पहली बार लखनऊ से मदीना की सीधी उड़ान हो रही शुरू, आज होगी रवाना
विज्ञापन
पहली बार लखनऊ से मदीना की सीधी उड़ान हो रही शुरू, आज होगी रवाना
विज्ञापन

मदीना, जेद्दा, दम्माम की उड़ानों का हुआ शुभारंभ
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। लखनऊ से सऊदी अरब स्थित मदीना के लिए पहली बार सीधी उड़ान सेवा शुरू हो रही है। बृहस्पतिवार को विमान रवाना होगा। इससे धार्मिक यात्रा पर जाने वाले जायरीनों को राहत हो जाएगी।
दरअसल, लखनऊ एयरपोर्ट प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय हवाई कनेक्टिविटी में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। सऊदी अरब की विमानन कंपनी फ्लाई डील लखनऊ और मदीना के बीच सीधी उड़ान शुरू कर रही है। जबकि बुधवार को जेद्दा व दम्माम की उड़ानें शुरू की गईं। इस दाैरान मुख्य हवाई अड्डा अधिकारी(सीएओ) दर्शन सिंह, फ्लाई डील के हेड सेल्स मोहम्मद देसूकी तथा लखनऊ हेड नितिन डे उपस्थित रहे। इस नई सेवा के शुरू होने से लखनऊ और खड़ी देशों के बीच चल रही सीधा हवाई संपर्क में और भी मजबूती मिलेगी, जिससे उत्तर प्रदेश और सऊदी अरब के बीच हवाई कनेक्टिविटी बढ़ेगी। इसी क्रम में बुधवार को लखनऊ एयरपोर्ट से जेद्दा और दम्माम के लिए सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाएं शुरू की गई हैं। जेद्दा की उड़ान से 176 यात्री लखनऊ पहुंचे, जबकि 144 यात्रियों से लखनऊ से जेद्दा का सफर किया।
विज्ञापन


यह है मदीना का शेड्यूल
मदीना से लखनऊ आने वाली फ्लाईडील की उड़ान संख्या एफ-3 1827 सुबह 5:20 बजे उड़ान भरकर दोपहर 1:05 बजे लखनऊ पहुंचेगी। विमान का किराया 32774 रुपये पहुंच गया है। वहीं वापसी में लखनऊ से मदीना जाने वाली फ्लाईडील की उड़ान संख्या एफ-3 1828 दोपहर 2:05 बजे उड़ान भरकर शाम 7:20 बजे पहुंचेगी। विमान का किराया 60386 रुपये चल रहा है। मदीना की उड़ान बृहस्पतिवार व शनिवार को संचालित होगी।
विज्ञापन


जेद्दा व दम्माम की उड़ानों का यह है शेड्यूल
लखनऊ से जेद्दा जाने वाली फ्लाईडील की उड़ान एफ-3 1824 दोपहर 2:05 बजे रवाना होकर शाम 7:20 बजे जेद्दा पहुंचेगी। वापसी में जेद्दा से लखनऊ आने वाली एफ-3 1823 दोपहर 1:05 बजे लखनऊ में लैंड करेगी। जेद्दा की उड़ान सोमवार, बुधवार व रविवार को संचालित होगी। ऐसे ही फ्लाईडील की दम्माम से लखनऊ की उड़ान एफ-3 1825 दोपहर 1:05 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में लखनऊ से एफ-3 1826 दोपहर 2:05 बजे चलकर शाम 6:50 बजे दम्माम पहुंचेगी। उड़ान मंगलवार व शुक्रवार को संचालित होगी। 

पहली बार लखनऊ से मदीना की सीधी उड़ान हो रही शुरू, आज होगी रवाना

पहली बार लखनऊ से मदीना की सीधी उड़ान हो रही शुरू, आज होगी रवाना

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें