फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ एयरपोर्ट: कतार में खड़ी महिला की अचानक बिगड़ी तबियत, अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में हुई मौत

Wed, 19 Mar 2025 08:02 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Death in Lucknow Airport:लखनऊ एयरपोर्ट पर मंगलवार देर रात एक बुजुर्ग महिला की चेकइन लाइन में खड़े रहने के दौरान तबियत बिगड़ गई। उसे आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
Lucknow airport - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक बुजुर्ग महिला यात्री की अचानक हालत बिगड़ गई। वह इंडिगो फ्लाइट से यात्रा करने जा रही थी। गंभीर हालत में उसे लोकबन्धु अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


कर्नाटक निवासी महिला यात्री मंगलम्मा(72) बीते मंगलवार शाम चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंची थीं। उन्हें शाम 7:50 बजे लखनऊ से बंगलुरु जाने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-6354 से यात्रा करनी थी। वह एयरपोर्ट टर्मिनल में बोर्डिंग के लिए चेकइन की कतार में खड़ी थीं। इसी बीच उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। 

वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। मामले की जानकारी मिलने पर एयरपोर्ट प्रशासन ने मेडिकल टीम बुलाकर उनकी जांच करवाई तथा एंबुलेंस से तत्काल उन्हें लोकबन्धु अस्पताल पहुंचवाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। साथ ही एयरपोर्ट प्रशासन और पुलिस टीम एयरपोर्ट बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और मेडिकल रिपोर्ट से महिला यात्री की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें