फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी:पत्नी को मारने के बाद बैंककर्मी ने आखिर बहन को क्यों मारी गोली? खुदकुशी से पहले लगाया ये रहस्य भरा स्टेटस

Thu, 20 Aug 2026 07:47 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Three murders in Lucknow: लखनऊ में गुरुवार की दोपहर आधे घंटे के अंदर तीन हत्याएं हुईं। मारने वाले ने पत्नी और बहन को मारने के बाद खुदकुशी कर ली। 
विज्ञापन
बैंककर्मी ने पत्नी को मारी गोली। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोमतीनगर इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर में 30 मिनट के भीतर तीन बड़ी घटनाएं हुईं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ऑडिट विभाग में कार्यरत मानस बाजपेयी ने आईसीआईसीआई बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर पत्नी दिव्या मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी वहां से हुसड़िया चौराहा स्थित अपने घर पहुंचा। इसके बाद मानस ने घर के भीतर कमरे में मौजूद बहन तुलिका की हत्या की और फिर खुद जान दे दी।

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त तरुण गाबा के मुताबिक पति पत्नी में विवाद चल रहा था। मानस ने अचानक ऐसा कदम क्यों उठाया, इसके बारे में पता लगाया जा रहा है। परिजनों से पूछताछ की गई है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हुसड़िया चौराहा निवासी मानस ने दिव्या से वर्ष 2017 में प्रेम विवाह किया था। शुरू में दोनों हुसड़िया स्थित आवास में साथ रहते थे। मानस के माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। परिवार में छोटी बहन तुलिका थीं, जो मानसिक रूप से कमजोर थीं। तुलिका का इलाज भी चल रहा था। मानस ही उसकी देखरेख करता था। 

डीसीपी पूर्वी डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को मानस मिठाई वाला चौराहा के पास स्थित आईसीआईसीआई बैंक के बाहर ऑटो से पहुंचा था। दिव्या उसी बैंक में काम करती थी। मानस ने पहले बैंक के भीतर जाने का प्रयास किया, जिसे गार्ड ने रोक दिया। इसके बाद उसने दिव्या को फोन कर बाहर आने के लिए कहा। दिव्या बैंक के बाहर पहुंचीं, जहां दोनों में विवाद हो गया। गुस्से में मानस ने पिस्टल के बट से दिव्या के सिर पर वार कर दिया। इसके बाद सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। दिव्या की हत्या के बाद मानस ई रिक्शा से सीधे हुसड़िया चौराहा स्थित आवास पर पहुंचा। आरोपी ने कमरे को भीतर से बंद कर लिया। फिर तुलिका की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन

दो साल से चल रहा था विवाद

मानस और दिव्या का करीब दो साल से विवाद चल रहा था। मानस ने जनवरी माह में तलाक के लिए अर्जी भी दी थी। परिजनों ने बताया कि दिव्या तलाक नहीं दे रही थी। इसी बात को लेकर दोनों में कई बार झगड़ा भी हुआ था। विवाद के कारण दिव्या मानस से अलग आलमबाग में मायके रह रही थी। कुछ माह पहले भी मानस पत्नी से मिलने बैंक गया था, जहां दोनों में जमकर विवाद हुआ था। बैंककर्मियों ने बीचबचाव कर दोनों को शांत कराया था।
विज्ञापन

शव के पास से दो पिस्टल, एक तमंचा मिला

आरोपी मानस और पत्नी दिव्या। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
दिव्या की हत्या के बाद मानस ने वाट्स एप पर स्टेटस लगाया था कि उसने आज पत्नी की हत्या कर दी। स्टेटस पढ़ने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिजन मानस के घर पहुंचे तो दरवाजा भीतर से बंद था। कई बार आवाज लगाने के बाद भी मानस ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद परिजन दरवाजा तोड़कर भीतर दाखिल हुए तो कमरे में बेड पर मानस और तुलिका का शव पड़ा था। मानस के शव के पास दो पिस्टल और एक तमंचा मिला। परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं। मानस ने हत्या व आत्महत्या में किस असलहे का इस्तेमाल किया था, इसके बारे में पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें