फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: दोस्त ने पीटा, आहत युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी, आत्महत्या से पहले बाइक जलाने की कोशिश की

Mon, 29 Dec 2025 06:44 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में दोस्त की पिटाई से आहत 26 वर्षीय युवक ने हुसड़िया चौराहे के पास जान दे दी। घटना से पहले उसने भाई को मारपीट की जानकारी दी थी। पिता की तहरीर पर दोस्त के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
Jodhpur News :संजू बिश्नोई ने किया सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में दोस्त की पिटाई से आहत होकर एसटीपी चौराहे के पास रहने वाले नितेश मिश्रा (26) ने हुसड़िया चौराहे के पास ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। नितेश ने आत्महत्या से पहले अपने बड़े भाई मुकेश को फोन कर बताया था कि दोस्त अनमोल ने उसकी पिटाई की है। नितेश के पिता की तहरीर पर अनमोल के खिलाफ गोमतीनगर विस्तार थाने में आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन


मुकेश के मुताबिक नितेश खरगापुर स्थित 99 स्टोर में काम करता था। सोमवार सुबह वह अपने दोस्त अनमोल से मिलने गया था। किसी बात पर दोनों में झगड़ा हो गया था। आरोप है कि अनमोल ने साथियों के साथ मिलकर नितेश की पिटाई कर दी। नितेश ने उसे फोन कर घटना की जानकारी दी थी। उन्होंने नितेश को घर आने के लिए कहा था। इसके बाद भी वह घर नहीं आया और बाइक से सीधे हुसड़िया चौराहा पहुंच गया। उन्होंने नितेश को फोन मिलाया तो उसने नहीं उठाया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक नितेश ने आत्महत्या से पहले बाइक में आग लगाने की कोशिश की थी, जिसे लोगों ने रोक लिया था। इसी बीच वहां से ट्रेन गुजरने लगी। ट्रेन को आता देख नितेश उसके आगे कूद गया। स्थानीय लोगों ने गंभीर अवस्था में नितेश को लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।

अंजान व्यक्ति ने फोन उठाया तो हुई जानकारी

मुकेश का कहना है कि वह अनमोल को लगातार फोन कर रहे थे। एक अंजान व्यक्ति ने फोन उठाकर घटना की जानकारी दी। नितेश के पिता अंजनी मिश्रा ने पुलिस को सूचना दी। अंजनी मंदिर के पुजारी हैं। पुलिस ने उनकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर गोमतीनगर विस्तार सुधीर अवस्थी का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। नितेश की पिटाई करने में और कौन लोग शामिल थे, इसका भी पता लगाया जा रहा है। नितेश के परिवार में मां उषा देवी हैं। परिजन नितेश की शादी तय करने वाले थे। इससे पहले ही उसने जान दे दी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें