मामला मोहनलालगंज क्षेत्र का है।
- फोटो : अमर उजाला।
कार को साईड न मिलने से कार सवार तीन लोगों ने कार चंडीगढ यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक अधिकारी की पिटाई कर घायल कर दिया। अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत मे लिया है। पुलिस ने कार सवार तीन आरोपियों के विरूद्व मुकदमा दर्ज किया है। मामला लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र का है।
पुलिस के मुताबिक उन्नाव के सेमरी गाँव के रहने वाले सचिन सिंह चंडीगढ यूनिवर्सिटी मे प्रशासनिक अधिकारी के पद तैनात है। रविवार की दोपहर सचिन अपने घरसे लखनऊ जा रहे थे तभी उत्तरगाँव के पास कार सवार तीन लोगो ने इनकी कार के सामने बेडा लगाकर जबरन रोक लिया और कार को पास न देने का आरोप लगाते हुए प्रशासनिक अधिकारी को कार से खींचकर बेल्टो से पिटाई कर जख्मी कर दिया।
आरोप है कि कार सवारो ने पिटाई कर सोने की चेन भी छीन लिया। पीड़ित जब शिकायत लेकर पुलिस चौकी सिसेण्डी गया तो चौकी पर मौजूद दरोगा पीड़ित पर सुलह का दबाव बनाने लगा। मामले की शिकायत एसीपी से करने पर एसीपी ने दरोगा को फटकार लगाकर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।
एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि सचिन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी अमित को हिरासत मे लिया गया है बाकी दो आरोपियो की तलाश पुलिस कर रही है।